कहां डाली डकैती और कहां और कैसे हुआ गिरफ्तार: भागते समय गिरी बाल्टी में क्या मिला पुलिस को
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
पुलिस ने विदिशा जिले के त्योंदा थाना क्षेत्र के ग्राम रायखेड़ी में परिवार को बंधक बनाकर हुई लूट का खुलासा कर दिया है।
एक डकैत गिरफ्तार
राहतगढ़ एसडीओपी योगेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि इस मामले में सागर जिले की राहतगढ़ पुलिस ने भाग रहे डकैतों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है।
बाल्टी में भरे थे रुपये और जेवर
जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाल्टी जब्त की गई है, जिसमें 5.58 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात भरे हुए थे।
तीन अन्य आरोपी फरार
जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 55 लाख रुपए बताई गई है। मामले में तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
सामान सहित नीचे गिरा
गश्त के दौरान डायल-112 की टीम ने दो बाइकों पर सवार संदिग्धों को तेज रफ्तार में जाते देखा। घेराबंदी पर हड़बड़ी में भाग रहे बदमाशों की एक बाइक पर पीछे बैठा आरोपी सामान सहित नीचे गिर गया।
नाम धनसिंह उर्फ छोटू बताया
पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम धनसिंह उर्फ छोटू पिता दशरथ पटैल (21), निवासी सेमरा गोपालमन, थाना जैसीनगर बताया। बाल्टी की तलाशी लेने पर उसमें से नकद 5.58 लाख रुपए और सोने-चांदी के भारी मात्रा में जेवरात बरामद हुए।
यह था मामला
फरियादी बृजबिहारी कुर्मी निवासी रायखेड़ी ने त्योंदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 जनवरी की रात 11.30 से 1 बजे के बीच चार बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे थे। बदमाशों ने फरियादी, उसकी पत्नी और बेटे के साथ मारपीट की और रस्सियों से बांध दिया।
जान से मारने की धमकी दी थी
इसके बाद तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और घर से करीब 77 लाख रुपए का मशरूका (जेवर और नकदी) लूटकर ले गए थे।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!