बच्चों के साथ कहां फुटबॉल खेलते नजर आए प्रधानमंत्री: सोशल मीडिया पर क्या लिखा; किस कार्यक्रम में हुए शामिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गंगटोक।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय सिक्किम दौरे के दौरान मंगलवार सुबह राजधानी गंगटोक में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए। ट्रैक सूट में मैदान पर उतरे पीएम ने बच्चों के साथ खेल का आनंद लिया और बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा-“इन बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर ऊर्जा से भर गया। खूबसूरत गंगटोक की सुबह युवा दोस्तों के साथ बिताने जैसा कुछ नहीं।”
प्रधानमंत्री इसके बाद सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने 4000 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने सिक्किम और पूरे उत्तर-पूर्व को भारत की “अष्टलक्ष्मी” बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र देश के विकास का अहम इंजन है। उन्होंने कहा कि जब देश में भाषावाद, प्रांतवाद और भेदभाव की राजनीति की कोशिशें होती हैं, तब सिक्किम “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना का सशक्त उदाहरण पेश करता है।
भाषण के प्रमुख बिंदु
प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के साथ-साथ ‘एक्ट फास्ट’ के मंत्र पर भी काम कर रही है, ताकि उत्तर-पूर्वी राज्यों में तेजी से विकास हो सके। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पहले सिक्किम के विकास को नजरअंदाज किया गया, जबकि अब बुनियादी ढांचे को मजबूती दी जा रही है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पहली बार सिक्किम को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में काम हो रहा है।
पीएम ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सिक्किम आना हमेशा एक अलग सुकून देता है। उन्होंने राज्य को “पूरब का स्वर्ग” और “ऑर्किड्स का गार्डन” बताते हुए यहां की प्राकृतिक सुंदरता और लोगों की आत्मीयता की सराहना की।
पहले दिन हुआ रोड शो
प्रधानमंत्री सोमवार शाम को सिक्किम पहुंचे थे। आगमन के बाद उन्होंने लिबिंग हेलिपैड से गवर्नर हाउस (लोक भवन) तक रोड शो किया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि 16 मई 2025 को सिक्किम को राज्य बने 50 वर्ष पूरे हुए थे। उस समय प्रधानमंत्री वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जबकि अब एक साल तक चले समारोह का औपचारिक समापन किया गया।
संबंधित समाचार

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!