खबर
Top News

आरती का स्पीकर बजा तो निकाल ली तलवार और महिला पर टूट पड़े: गणेश मूर्ति स्थापना को लेकर पड़ोसियों में खूनी संघर्ष

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 सितंबर 2026, 1:52 pm
शेयर करें:
आरती का स्पीकर बजा तो निकाल ली तलवार और महिला पर टूट पड़े

महिला का हाथ फ्रैक्चर, बेटों को भी खत्म करने की धमकी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गांधी नगर थाना क्षेत्र में गणेश मूर्ति स्थापना और आरती के दौरान स्पीकर बजाने को लेकर रसूखदार पड़ोसी चौहान परिवार ने जमकर दबंगई दिखाई। पहले स्पीकर बंद कराने को लेकर धमकाया, फिर घर पहुंचकर महिला के साथ मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया।

आरोप है कि घनश्याम चौहान, उसकी पत्नी शोभा चौहान सहित अन्य लोगों ने महिला को लात-घूंसों से पीटा, जबकि वरुण चौहान तलवार लेकर हमला करने दौड़ा। सिर में चोट लगने से महिला गंभीर घायल हो गई। खून से लथपथ हालत में उसे परिवार अस्पताल लेकर पहुंचा। हमलावरों ने जाते-जाते सुनीता को धमकाया कि दोबारा गणेश स्थापना की और स्पीकर बजाया तो तेरे बेटों को जान से खत्म कर देंगे।

गांधी नगर टीआई फरियादी प्रदीप पिता अशोक सोलंकी निवासी सी स्पेशल, गांधी नगर ने मामा राजेश यादव के साथ थाना पहुंचकर केस दर्ज करवातें हुए बताया कि वह टू-व्हीलर मैकेनिक है। उसके घर के बाहर शिव मंदिर है, जहां गणेश मूर्ति की स्थापना की है। आरती के समय वह होम थिएटर चला रहा था।

पड़ोस में रहने वाले घनश्याम चौहान को स्पीकर की आवाज से परेशानी होती है। 15 सितंबर की रात करीब 8.30 बजे शिव मंदिर पर गणेश आरती चल रही थी। इसी दौरान घनश्याम चौहान और उसकी पत्नी शोभा चौहान वहां पहुंचे और धमकाने लगे कि स्पीकर तेज आवाज में बजाया तो उठाकर फेंक देंगे और गणेशजी का पंडाल भी हटवा देंगे।

विवाद बढ़ने की आशंका पर प्रदीप थाने में सूचना देने चला गया। इसी बीच प्रदीप को फोन आया कि घर पर उसकी मां सुनीता सोलंकी से विवाद हो रहा है। प्रदीप वापस घर पहुंचा तो अमन चौहान ने उसे बताया कि घनश्याम चौहान, उसकी पत्नी शोभा और उनके अन्य साथियों ने सुनीता को गालियां देते हुए मारपीट की।

आरोप है कि वरुण चौहान तलवार लेकर सुनीता को मारने के लिए दौड़ा। झूमाझटकी के दौरान सुनीता के सिर में चोट लगी और खून निकलने लगा। गिरने से उसके हाथ में भी चोट आई। सुनीता ने पुलिस को बताया कि घनश्याम चौहान, रूपेंद्र चौहान, वासु चौहान, राधिका और शोभा चौहान ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसका हाथ तोड़ दिया।

दबाव बनाने के लिए दूसरे पक्ष की शिकायत
मामले में दूसरे पक्ष के घनश्याम पिता गंगाराम चौहान निवासी सी स्पेशल, गांधी नगर ने भी पुलिस में शिकायत की है। घनश्याम के मुताबिक वह किराना दुकान चलाता है। उसके पड़ोस में रहने वाले तनिष्क सोलंकी और उसका भाई प्रदीप सोलंकी घर के बाहर ओटले पर स्पीकर लगाकर तेज आवाज में साउंड बजाते हैं।

उसने पहले भी आवाज कम करने के लिए कहा था। घनश्याम ने आरोप लगाया कि 15 सितंबर की रात तनिष्क के घर के सामने गणेश मूर्ति की स्थापना के बाद तेज आवाज में साउंड बज रहा था। उसकी पत्नी शोभा चौहान अस्पताल से ड्रिप लगवाकर घर लौटी थी और माइग्रेन की शिकायत के कारण तेज आवाज से परेशान थी।

इसके बाद वह अपनी पत्नी शोभा, भतीजी परिधि और बहू राधिका के साथ आवाज कम कराने पहुंचा तो तनिष्क सोलंकी, प्रदीप सोलंकी, सौरभ चौहान और उनके अन्य साथियों ने विवाद किया। राधिका द्वारा स्पीकर बंद करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट के लिए दौड़ने का आरोप है।

घनश्याम ने बताया कि आरोपी तनिष्क ने उसकी भतीजी परिधि चौहान को चांटा मार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

संबंधित समाचार

बाइक पर बैठा था तस्कर
Top News

बाइक पर बैठा था तस्कर:तलाशी में एमडी ड्रग्स निकली

less than a minute ago
जुए के अड्डे पर दबिश के बाद बड़ा एक्शन
Top News

जुए के अड्डे पर दबिश के बाद बड़ा एक्शन:3 पुलिसकर्मी निलंबित; टीआई पर संरक्षण का आरोप

1 minute ago
किसानों का धरना
Top News

किसानों का धरना:योजना निरस्त करने की मांग; संगठनों ने कहा- आजीविका और भविष्य पर पड़ रहा असर

3 minutes ago
टॉपर्स ध्यान दें!
Top News

टॉपर्स ध्यान दें!:ई-स्कूटी की राशि का नहीं किया सही इस्तेमाल तो होगी वसूली; FIR की भी तैयारी

14 minutes ago
ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:दो शहरों में इतने ठिकानों पर छापे; डायरेक्टर और प्रमोटरों से जुड़े घर-दफ्तरों पर तलाशी

25 minutes ago
कांग्रेस नेता ने की छोटे भाई और बहू से मारपीट
Top News

कांग्रेस नेता ने की छोटे भाई और बहू से मारपीट:इस बात को लेकर हुआ विवाद; प्रकरण दर्ज

30 minutes ago
निगम का बुलडोजर
Top News

निगम का बुलडोजर:सात से अधिक मकान और टीन शेड ध्वस्त

31 minutes ago
ड्रोन से नापी जमीन
Top News

ड्रोन से नापी जमीन:पटवारी ने चढ़ाए गलत नाम

40 minutes ago
दवा व्यापारी सुसाइड केस में इतने पर एफआईआर
Top News

दवा व्यापारी सुसाइड केस में इतने पर एफआईआर:उधार और ब्याज की वसूली के दबाव का आरोप; इतने गिरफ्तार

40 minutes ago
नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप:दोस्ती खत्म करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया केस

about 1 hour ago
यूपीआई पर टैक्स अफवाहों का गुब्बारा
Top News

यूपीआई पर टैक्स अफवाहों का गुब्बारा:डिजिटल पेमेंट पर वसूली; आखिर क्या है सच

about 1 hour ago
कपड़ा व्यापारी से धोखाधड़ी
Top News

कपड़ा व्यापारी से धोखाधड़ी:डॉक्यूमेंट्स लेकर इतने हजार का लोन कराकर खरीदा एलईडी टीवी; आरोपी ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर लिए दस्तावेज और एटीएम कार्ड

about 1 hour ago
मंदिर के पास मकान तोड़ने पहुंचा निगम का अमला
Top News

मंदिर के पास मकान तोड़ने पहुंचा निगम का अमला:जेसीबी के सामने खड़ी हुई महिला वकील; भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू हुई तोड़फोड़

about 1 hour ago
सरकारी जमीन पर कब्जा कर खुली शराब दुकान!
Top News

सरकारी जमीन पर कब्जा कर खुली शराब दुकान!:इतने लाख का जुर्माना; 7 दिन में कब्जा हटाने का आदेश

about 2 hours ago
हाईकोर्ट का फैसला
Top News

हाईकोर्ट का फैसला:पत्नी को दूसरे पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखना अकेले व्यभिचार का सबूत नहीं; तलाक की अपील खारिज

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपित की तलाश तेज; दो राज्यों में दबिश

about 2 hours ago
उप मुख्यमंत्री एक्शन में
Top News

उप मुख्यमंत्री एक्शन में:अवैध अहाते तत्काल बंद कराएं; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

about 2 hours ago
एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती
Top News

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

about 20 hours ago
राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख
Top News

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

about 20 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!