चोरी का माल बेचने पहुंचा तो सीरियल नंबर से धराया: एक-एक कर तीन अन्य साथी भी गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

मामला सिल्वर मॉल की दुकान से चोरी गई हार्ड डिस्क-एसएसडी और प्रोसेसर का
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तुकोगंज के सिल्वर मॉल में दुकान से कंप्यूटर का सामान चोरी कर चोर उसे बेचने निकला, लेकिन माल की पहचान कराने वाला सीरियल नंबर ही उसकी राह का रोड़ा बन गया। बदमाश दुकान से हार्ड डिस्क, एसएसडी और प्रोसेसर चोरी कर ले गया था, बाद में दो हार्ड डिस्क बेचने पहुंचा तो दुकानदार ने सीरियल नंबर मिलाया और सामान चोरी का निकलते ही मूल दुकानदार को सूचना दे दी। गिरफ्तार आरोपी की सूचना पर बाद में पुलिस ने उसके तीन और साथियों को गिरफ्तार कर लिया।
राजमोहल्ला निवासी गौरव दरक की सिल्वर मॉल स्थित एलजी-13, ए ब्लॉक में दुकान है। 21 सितंबर दोपहर से 23 सितंबर रात के बीच किसी अज्ञात बदमाश ने दुकान में रखी दो सिगेट कंपनी की हार्ड डिस्क, तीन फोक्सेन कंपनी की एसएसडी और एक इंटेल प्रोसेसर चोरी कर लिया।
चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 25,600 रुपए बताई गई। गौरव को सामान गायब मिला तो उन्होंने आसपास के दुकानदारों को भी इसकी जानकारी दी। इसी बीच 23 सितंबर को एलजी इन्फोसिस्टम के संचालक धर्मेंद्र मिश्रा ने उन्हें बताया कि एक युवक दो हार्ड डिस्क बेचने आया था।
संदेह होने पर हार्ड डिस्क के सीरियल नंबर मिलाए गए। नंबर मिलते ही साफ हो गया कि दोनों हार्ड डिस्क गौरव की दुकान से चोरी हुई थीं। सूचना मिलने के बाद गौरव के कहे पर दुकान संचालक ने आरोपी चोर को पकड़ लिया।
इसके बाद तुकोगंज पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस ने आरोपी चोर को चोरी के माल सहित केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर तीन अन्य और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम देवांश राजपूत (19) निवासी भाग्यलक्ष्मी नगर एमआर-10, यशराज पिता धर्मपाल राजपूत (19) निवासी दुर्गा कॉलोनी मरीमाता, नितराम पिता लाखन राजपूत (19) निवासी श्रीराम नगर पालदा और अंकित पिता राजन राजपूत (21) निवासी कालिंदी गोल्ड, शुभ लगन गार्डन है।
एक को पकड़ा तो तीन और चढ़ गए हत्थे... तुकोगंज थाना टीआई जितेंद्र सिंह यादव के अनुसार मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि सभी सिल्वर मॉल में ही विभिन्न दुकानों पर नौकरी करते हैं।
आरोपी लंबे समय से आसपास की दुकानों से सामान चुराकर जमा कर रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर तीन लाख रुपए से ज्यादा का माल बरामद हुआ है। चोरी के और भी मामलों में पूछताछ के साथ सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां:इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान

आज से गांवों तक सफर होगा सुगम:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

पड़ोसी देशों में फिर घमासान:गोलीबारी; कई तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा

बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज:18 साल पुराने आशियानों पर नीलामी का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन:कई जगह कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प; कॉकरोच पार्टी ने भी किया आंदोलन का ऐलान

बिल्डर ने खरीदी 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन:वक्फ बोर्ड ने एफआईआर के लिए भेजी शिकायत; इतने हेक्टेयर भूमि मामला, नामांतरण पर कलेक्टर ने लगाई रोक

52 लाख की अवैध दवाएं जब्त 10 हजार से अधिक गर्भपात किट बरामद:फार्मा गोदाम पर पुलिस-ड्रग विभाग की कार्रवाई; 9 हजार की बिक्री का शक

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी लाखों रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

फर्जी पासपोर्ट कांड में इतने आरोपी एसटीएफ के रडार पर:फरार बदमाशों पर इतने हजार का इनाम; सरकारी अमले की भूमिका भी जांच के घेरे में

गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने लोडिंग को घसीटा:लहूलुहान ड्राइवर हुआ बेहोश

बोलेरो पिकअप लेकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार:तीनों से अन्य वाहन चोरियों को लेकर पूछताछ जारी

देखिए वीडियो:दहशतगर्द का नाम आते ही पाकिस्तानी पीएम ने काटी कन्नी; पत्रकार ने पूछा- ‘आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?

पुलिस ने तीन ड्रग्स तस्करों को दबोचा

त्योहार से पहले बदमाशों को थाने बुलाकर दी कड़ी हिदायत:फोटो-नंबर लेकर अपडेट कराए डोजियर; रेड-येलो नोटिस देकर चेताया

अमूल आइसक्रीम डिपो में भीषण आग लाखों का माल खाक:फायर ब्रिगेड ने हजारों लीटर पानी डालकर किया काबू

चलते स्कूटर में लगी आग:धुआं निकलते ही चालक ने लगाई छलांग; राहगीरों ने बुझाई

शादी से पहले दूल्हा हसीनाओं के साथ तो ड्रग्स लेते इंजीनियर गिरफ्तार:लेडी डॉन और उसकी बहन के साथ कर रहा था पार्टी

13 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:5-5 हजार के लालच में बने कैरियर; मुख्य आरोपी फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!