छात्र के साथ यह कैसा ऑनलाइन फ्राड: 200 रुपए का मुनाफा कमाकर गंवा दी इतने लाख की राशि
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
एक छात्र के साथ अनूठे तरीके से ऑनलाइन फ्रॉड का मामला उजागर हुआ है। टेलीग्राम ऐप पर ऑनलाइन रेटिंग का टास्क देकर कुछ ठगों ने छात्र से साढ़े तीन लाख रुपए की ठगी कर ली।
हालत यह है कि इस ठगी के बाद भी आरोपी लगातार छात्र से और पैसे जमा करने का दबाव बना रहे हैं।
आरोपी टास्क पूरे नहीं करने पर कोर्ट केस की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर मुरार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ठगी का शिकार मुरार के लाल टिपारा क्षेत्र निवासी अमन कुशवाह (पुत्र सीताराम कुशवाह) बीबीए का छात्र है।
कुछ दिन पहले छात्र के वॉट्सऐप पर एक लिंक आई थी। लिंक खोलते ही उसे टेलीग्राम ऐप से जुड़ी जानकारी मिली।
टेलीग्राम पर ज्वाइन करने के बाद छात्र को एक ग्रुप में जोड़ दिया गया, जहां पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर छोटे-छोटे ऑनलाइन टास्क दिए जा रहे थे।
छात्र को यह जानकारी दी गई कि घर बैठे होटल और अन्य संस्थानों को ऑनलाइन रेटिंग देनी होगी, जिसके बदले अच्छा मुनाफा मिलेगा।
पहले टास्क के लिए 300 रुपए जमा करने को कहा गया। टास्क पूरा करने के बाद उसे 500 रुपए मिले।
200 रुपए का फायदा देखकर उसका भरोसा बढ़ गया। उसने पांच हजार रुपए लगाकर लगातार टास्क पूरे करना शुरू कर दिए।
कुछ समय बाद उसके अकाउंट में अच्छी रकम दिखाई देने लगी, लेकिन जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो निकासी नहीं हो पाई।
राशि पाने के लालच में अमन ने बार-बार पैसे जमा किए और इस तरह वह साढ़े तीन लाख रुपए तक गंवा बैठा।
मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और साइबर एंगल से जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!