AI से फोटो एडिट कर छात्रा के साथ क्या किया: किस बात के लिए बनाया दबाव; किस बात की जांच कर रही पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा इलाके में रहने वाली एक कॉलेज छात्रा के साथ दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक परिचित युवक ने AI की मदद से उसकी तस्वीरें एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी, शादी का दबाव बनाया, सगाई तुड़वाई और हालत यहां तक पहुंचा दी कि पीड़िता के मन में आत्महत्या तक के विचार आने लगे। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शादी समारोह में हुई पहचान, फिर शुरू हुआ उत्पीड़न
पुलिस के मुताबिक पीड़िता निजी कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा है। साल 2024 में अपनी बहन की शादी के दौरान उसकी पहचान राऊ निवासी विशाल पुत्र पप्पू गुर्जर से हुई थी। समारोह में दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई और आरोपी ने उस दौरान कुछ तस्वीरें भी खींची थीं। कुछ समय बाद विशाल ने छात्रा पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब उसने मना किया तो आरोपी ने धमकी दी कि शादी में खींची गई तस्वीरों को AI से एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
सगाई में घुसा आरोपी, तोड़ दिया रिश्ता
दबाव और धमकियों का सिलसिला लगातार जारी रहा। जब परिवार ने दूसरी जगह शादी की बात शुरू की तो विशाल ने वहां भी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दे दी। पीड़िता ने यह बात अपनी बहन और जीजा को बताई।
परिवार ने जब आरोपी से बात की तो उसने मोबाइल पर अभद्रता की और एडिट की हुई तस्वीरें भेज दीं। करीब दो महीने पहले जब युवती की सगाई हुई तो आरोपी सीधे घर पहुंच गया और मंगेतर के सामने छात्रा के बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं। इसके बाद सगाई टूट गई।
मानसिक रूप से टूट गई पीड़िता, परिवार ने की शिकायत
छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी की लगातार हरकतों से वह मानसिक रूप से बुरी तरह टूट गई थी और आत्महत्या तक के विचार मन में आने लगे थे। अंततः परिवार ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी विशाल गुर्जर के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, धमकी और IT एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!