दरवाजा खोलते ही क्या कर दिया: सीमेंट कारोबारी के साथ ऐसा क्यों हुआ; क्या कर रही है पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
बुधवार सुबह एक सीमेंट कारोबारी को उसके घर के बाहर गोली मार दी गई। गोली पसलियों को चीरते हुए पेट में जा फंसी। गंभीर रूप से घायल कारोबारी को पहले ग्वालियर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया। फिलहाल वह आईसीयू में उपचाराधीन है। घटना स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की है।
दरवाजा खटखटाया और नाम लेकर दी आवाज
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े पांच बजे आरोपी ने व्यापारी के घर का दरवाजा खटखटाया और नाम लेकर आवाज दी। जैसे ही कृष्णकांत शुक्ला ने दरवाजा खोला, सामने खड़े व्यक्ति ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली लगते ही वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।
पुरानी रंजिश का आरोप
घायल के भाई दीपू शुक्ला ने बताया कि सिरमिती गांव निवासी हरेंद्र शुक्ला पुत्र रामनिवास शुक्ला से पुरानी दुश्मनी चली आ रही है। उनका आरोप है कि रिटायर्ड फौजी हरेंद्र शुक्ला ने ही पिस्टल से गोली चलाई। घायल की पत्नी रजनी शुक्ला ने बताया कि उनके पति गांव में सीमेंट का कारोबार करते हैं और रोज मुरैना से दुकान के लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमलावर को देखकर पहचान सकती हैं।
जमीन विवाद की बात सामने आई
घायल के चाचा शिवचरण शुक्ला ने बताया कि आरोपी परिवार से दो पीढ़ियों पुराना जमीन विवाद चल रहा है। उनके अनुसार करीब 15 बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद है। घटना के बाद आरोपी से हाथापाई भी हुई और वह मौके से फरार हो गया। उनका कहना है कि अगर और गोलियां चलतीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
पुलिस जांच में जुटी
मौके से पुलिस ने एक खाली खोखा बरामद किया है। स्टेशन रोड थाना प्रभारी कुलदीप राजपूत ने बताया कि मामले में हरेंद्र शुक्ला का नाम सामने आया है। दोनों पक्ष एक ही गांव के रहने वाले हैं।
रिटायर्ड फौजी को हिरासत में लिया
एडिशनल एसपी सुरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक आरोपी रिटायर्ड फौजी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। गोली चलाने के पीछे की वजह और आपसी रंजिश के पहलुओं की जांच की जा रही है।पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!