मुस्लिम युवक ने छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर क्या किया: डर के कारण ढाई माह तक क्या नहीं कर सकी; किस बात की धमकी दी थी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
कक्षा 12वीं की छात्रा के साथ बर्थडे पार्टी के दौरान गंभीर घटना सामने आई है। यहां एक मुस्लिम युवक ने हिंदू छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। साथ ही उसने छात्रा की आपत्तिजनक फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी भी दी। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
यह है घटना
घटना 30 नवंबर 2025 की शाम की है। छात्रा अपनी सहेली के जन्मदिन की पार्टी में गई थी, जहां मुन्नालाला नामक युवक भी मौजूद था। छात्रा ने बताया कि युवक ने उसे सफेद पाउडर जैसा कुछ खाने के लिए दिया।
युवक ने कहा, “खा लो, अच्छी नहीं लगे तो थूक देना”
उसने मना किया, लेकिन युवक ने कहा, “खा लो, अच्छी नहीं लगे तो थूक देना।” पाउडर खाने के बाद छात्रा को चक्कर आने लगे। जब वह बाहर थूकने गई, तो युवक उसके पीछे आकर आपत्तिजनक हरकत करने लगा और फोटो खींच लिया। इसके बाद उसने फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी।
डर के कारण शिकायत में विलंब
छात्रा ने बताया कि भय और दबाव के कारण वह घटना के ढाई माह तक शिकायत नहीं कर पाई। उसने कहा कि आरोपी इस तरह की हरकतें कई लड़कियों के साथ कर चुका है। हिम्मत करके वह अपनी नानी के साथ थाने पहुंची और 18 जनवरी की रात शिकायत दर्ज कराई। मामला शुक्रवार रात सार्वजनिक हुआ।
आरोपी और जांच
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मुन्नालाला का असली नाम सैफ अली है और वह मोचीपुरा क्षेत्र में रहता है। आरोपी नगर निगम के सामने सड़क पर चश्मों की दुकान लगाता है।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
थाना औद्योगिक क्षेत्र ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, जान से मारने की धमकी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद ही यह पता लगाया जाएगा कि पाउडर किस प्रकार का था।
संबंधित समाचार

18 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या:प्रतियोगी परीक्षा की कर रही थी तैयारी; मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

इंदौर में भी हो सकता है चंदाना जैसा शराबकांड:शहर के पब-बार संचालक लाइसेंसी दुकानों के बजाय ब्लैकरों से लेकर ऊंचे दामों पर खपा रहे शराब

विधायक का फोन घनघनाते ही बदला पुलिस का रवैया:एक पखवाड़े से कर्ज में डूबे लापता बेटे के पिता का आरोप

दीपावली पर मिठास के बाजार में मिलावट का खतरा:हर बार छापे हर साल वही सवाल

अनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम:नर्मदा के चौथे चरण के लिए 1,320 करोड़ से अधिक के अनुबंध

मध्य प्रदेश में निवेश को नई रफ्तार देने की तैयारी:एक लाख करोड़ के निवेश की संभावनाओं पर मुख्यमंत्री का फोकस; मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगा शहरी विकास, रोजगार और उद्योगों के केंद्र बनेंगे शहर

दूसरों को नसीहत खुद की व्यवस्था पर चुप्पी:एलआईजी चौराहे पर पतरे धोने में बहाया हजारों लीटर पानी; लीकेज वाले टैंकर ने भी सड़क पर बहाया जल

हम करें राष्ट्र आराधन:इंदौर में आज संघ का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन; शताब्दी वर्ष के समापन पर जुटेंगे 1 लाख स्वयंसेवक

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय किस अधिकारी के बारे में बोले- ‘यू आर ए वेरी गुड लीडर आफ्टर रिटायरमेंट’:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मुस्कराए बिना नहीं रह सके; मंत्री तुलसी सिलावट भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

किसान की बेरहमी से हत्या:घर में घुसकर तलवार-लाठियों से किया हमला; बेटा घायल, 4 साल की पोती का पैर टूटा

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव:भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार; भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने नाम पर लगाई मुहर

चक्रवाती तूफान अर्नब ने मचाई तबाही:135 किमी की रफ्तार से चली हवाएं; कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, 3 की मौत, 57 हजार लोगों को किया शिफ्ट

वीडियो देखिये, अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026:शहरी विकास, आधारभूत संरचना और सतत विकास को गति मिलेगी; महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों एवं वित्तीय अनुबंधों का आदान-प्रदान

नाबालिगों से यौन शोषण का मामला:आरोपी प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा; सहयोगी को 20 साल की कैद

अब कचरे के बदले मिलेगा नाश्ता और जरूरत का सामान:इस शहर में शुरू होंगे कचरा कैफे; इनको भी मिलेगा मौका

राजधानी में 700 किलो एनालॉग पनीर जब्त:मुरैना से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप; रेलवे स्टेशन के बाहर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

अर्बन इनोवेशन गैलरी में डिजिटल माध्यमों से दिखाई गईं उपलब्धियां और नवाचार:मुख्यमंत्री ने किया विभागीय ई-बुक का अवलोकन; 6D VR तकनीक से महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती के वर्चुअल दर्शन किए

भारतीय एथलीट नीरज यादव का निधन:सुसाइड की आशंका; एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का सोलर राउंड टेबल से प्रारंभ:नगरीय विकास में सौर ऊर्जा और वित्तीय नवाचार पर मंथन; 20 से अधिक निवेशकों ने लिया भाग

वीडियो देखिये, नशे में कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:कान पकड़कर मंगवाई माफी, नुकसान की भरपाई भी कराई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!