विधायक का फोन घनघनाते ही बदला पुलिस का रवैया: एक पखवाड़े से कर्ज में डूबे लापता बेटे के पिता का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

भाजपा समर्थित सूदखोरों के कारण गायब हुआ पूर्व मंडल महामंत्री
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र से लापता कैटरिंग व्यवसायी और पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री अमर अग्रवाल का एक पखवाड़े बाद भी पुलिस पता नहीं लगा पाई है। एक ओर जहां परिजनों को अनहोनी का शक है। वहीं उनका आरोप है कि कल तक बेटे को तलाशने में मदद की बात करने वाली पुलिस अब हमसे ही कह रही है कि तुम्हें पता है तुम्हारा बेटा कहां है।
उसे ले आओ हम उसका सारा मामला निपटा देंगे। जांचकर्ता का ये रवैया भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के फोन जाने के बाद से है। कल जनसुनवाई में गए थे, लेकिन कलेक्टर साहब से मुलाकात नहीं हो सकी। वहीं थाने पहुंचे तो जांचकर्ता पुलिसकर्मी ने उक्त बात कहकर दोबारा रवाना कर दिया।
उल्लेखनीय है कि 11 अक्टूबर की दोपहर को कैटरिंग का काम करने वाले पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री अमर अग्रवाल अपने घर से बिना बताए चले गए थे। अपना मोबाइल भी घर छोड़ गए। परिजन को घर से एक पत्र मिला, जिसमें अग्रवाल ने कर्ज और मानसिक दबाव का जिक्र किया था।
क्षेत्र क्रमांक-3 के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला समर्थित कई भाजपाई धर्मेश यादव से चार लाख रुपये कर्ज लेने और बदले में 15 से 16 लाख लौटाने के बावजूद अतिरिक्त रकम मांगने का आरोप था।
वहीं विजय चंदेल से छह लाख के बदले करीब 26 लाख चुकाने के बाद भी वसूली और धमकियों की बात कही गई। अनिल पिपलोदिया पर पांच लाख के कर्ज पर हर महीने 1.20 लाख रुपये ब्याज लेने का आरोप लगाया गया।
वहीं, आनंद पर दो लाख रुपये के बदले दस दिन में 40 हजार रुपये ब्याज मांगने और तीन चेक लेने का आरोप लगाया था। राम पंवार पर तीन लाख रुपये के कर्ज पर हर महीने 10 प्रतिशत ब्याज लेने तथा खाली हस्ताक्षरित स्टाम्प पेपर और चेक रखने का आरोप था।
पूरा पत्र पढ़कर हतप्रभ पिता नारायण अग्रवाल को पता चला कि आरोपी उनके बेटे अमर अग्रवाल से मोटरवाला ब्याज लेते थे। अमर ने मकान बेचकर भी कर्ज चुकाने की कोशिश की थी, लेकिन पूरा कर्ज नहीं चुका पाया।
उन्होंने मामले में 13 अक्टूबर को अन्नपूर्णा थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बेटे ने पत्र में सुसाइड नोट जैसी बात लिखी थी, जिसके चलते उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए बेटे को जल्द तलाशने की बात कही थी।
नारायण अग्रवाल ने खुलासा फर्स्ट को बताया कि शुरू में तो जांचकर्ता एसआई जितेंद्र सिंह जल्द से जल्द अमर को तलाशने की बात करते रहे, लेकिन गंभीरता नहीं दिखाई। वे 3 से चार बार थाने जा चुके हैं।
24 अक्टूबर को थाने गए तो जांचकर्ता एसआई का कहना था कि उनके पास भाजपा विधायक गोलू शुक्ला का फोन आया था। कहा गया कि मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जाए। आपस का मामला है हम सब बैठकर निपटा लेंगे।
इतना बताने के बाद जांचकर्ता एसआई ने उनसे ठीक से बात करना बंद कर दिया। पुलिस की ओर से सुनवाई नहीं होती देख हम लोग कल सुबह कलेक्टर कार्यालय जनसुनवाई में गए थे। हालांकि कलेक्टर शिवम वर्मा से मुलाकात नहीं हो सकी।
शाम को अन्नपूर्णा थाने गए तो हमसे कहा गया कि आपको सब पता है आपका बेटा कहां है। उसे ले आओ। आपका सब काम करवा देंगे। इतना कहने के बाद हमें थाने से रवाना कर दिया गया।
पुलिस भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के दबाव में है और इसी के चलते मेरे बेटे को नहीं तलाश रही है। जबकि मैं भी इंदौर की 8 बार की सांसद रही और पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन का समर्थक हूं।
संबंधित समाचार

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू:गेट पर चेकिंग में पकड़ाया

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!