इंदौर में भी हो सकता है चंदाना जैसा शराबकांड: शहर के पब-बार संचालक लाइसेंसी दुकानों के बजाय ब्लैकरों से लेकर ऊंचे दामों पर खपा रहे शराब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदाना शराबकांड की जांच में जहरीली शराब तैयार कर उसे लाइसेंसी शराब की पेटियों के जरिये बाजार में खपाने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इंदौरी मास्टर माइंड को दबोचा तो खुलासा हुआ कि उसने दवा बाजार से केमिकल मंगवाकर देवास जिले के पूवार्दा दाई और लोहार पीपल्या गांव स्थित मकानों में केमिकल में पानी मिलाकर शराब जैसा मिश्रण तैयार किया।
इसे कबाड़ी से खरीदी लाइसेंसी शराब जैसी दिखने वाली बोतलों में भरकर असली शराब की पेटियों में मिलाकर चंदाना-बिंजाना क्षेत्र में बेचा गया। वहीं ये बात भी सामने आ रही है कि इंदौर में भी कई ऐसे लोग सक्रिय हैं, जो घर पर ही ऊंचे ब्रांड की जहरीली शराब तैयार कर रहे हैं।
ब्लैकरों के जरिये ये शराब शहर के पब-बारों में सप्लाय हो रही है। पब संचालक भी मोटे मुनाफे के चक्कर में लाइसेंसी शराब दुकानों से लेने के बजाय इनसे ही खरीद रहे हैं। यानी किसी भी दिन इंदौर में चंदाना जैसा शराबकांड होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
देवास कोतवाली टीआई शशिकांत चौरसिया के अनुसार पूरे मामले का मुख्य आरोपी चंदाना शराब दुकान का विनोद जायसवाल है। उसके कर्मचारी जितेंद्र मालवीय, राहुल गिरी गोस्वामी सेल्समैन है।
पहले इन तीनों को पकड़ा गया और बाद में जुगल सिंह व राजेंद्र निनामा को। इनकी निशानदेही पर इंदौर के अजय राठौर, उसके साथी रामेश्वर और विशाल को पकड़ा गया। इनका एक साथी गोविंद निवासी हाट पिपलिया फरार है। अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जुगल सिंह व राजेंद्र को जेल भेज दिया गया, जबकि विनोद सहित आठ आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हैं।
अजय राठौर से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह जहरीली शराब के खेल का मास्टर माइंड है। उसी ने 27-28 सितंबर 2026 के बीच एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से घर पर शराब बनाना सीखा।
इसके बाद इंदौर के दवा बाजार स्थित एक ऑफिस से केमिकल बुक किया। केमिकल 1 अक्टूबर को देवास नाका लोहामंडी के महावीर मार्केट स्थित गोदाम से अजय राठौर के घर पहुंचा। 2 से 7 अक्टूबर के बीच अजय राठौर ने घर पर केमिकल में पानी मिलाकर शराब बनाई।
बाद में कबाड़ी से खरीदी लाइसेंसी शराब की खाली बोतलों में उक्त शराब को भर दिया। बोतलों के ढक्कन की व्यवस्था सत्येंद्र ओझा ने की। बाद में तैयार बोतलें चंदाना शराब दुकान के सेल्समैन से साठगांठ कर उन्हें दे दीं।
चूंकि अजय राठौर और उसके साथी गोविंद, रामेश्वर, विशाल चंदाना शराब दुकान से ब्लैक में शराब लेकर उसे बेचते थे, इसलिए वह उक्त शराब में अपनी बनाई शराब की बोतलें मिलाकर आसपास के गांव और मोहल्लों में बेचने लगे।
शुरुआत में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया गया था, लेकिन घर में जहरीली शराब बनाने का खुलासा होने पर मामले में 49-अ आबकारी अधिनियम की धारा बढ़ा दी है। अजय का साथी गोविंद फरार है। उसकी तलाश में टीमें लगी हैं। मामले की जांच एसआईटी कर रही है।
वकीलों से मिलने आया था अमन, पुलिस ने धरदबोचा
बुधवार को अमन पिता आनंद कासलीवाल निवासी मिलन ग्रीन कालोनी कनाड़िया इंदौर को देवास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमन का कार्यालय दवा बाजार में है। इसी ने 6 हजार रुपये में केमिकल बुक किया था।
अमन ने लोहा मंडी से अपने कर्मचारियों से क्षिप्रा थाना क्षेत्र में डिलीवरी दिलवाई थी। उसने यह डिलीवरी मुख्य सरगना अज्जू राठौर के घर दिलवाई थी। जानकारी के अनुसार अमन कासलीवाल देवास में वकीलों से सलाह मशविरा करने आया था, वहीं इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
संबंधित समाचार

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू:गेट पर चेकिंग में पकड़ाया

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!