18 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या: प्रतियोगी परीक्षा की कर रही थी तैयारी; मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के भंवरकुआ क्षेत्र में एक हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। मंगलवार रात राधे-राधे हॉस्टल के कमरे में छात्रा रितिका रायकवार मृत मिली।
हॉस्टल संचालक ने पुलिस को सूचना दी
देर रात तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर हॉस्टल संचालक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
सुसाइड नोट नहीं मिला
पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्रा के मोबाइल फोन की जांच के जरिए घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जुटाने की तैयारी है।
तीन साल से इंदौर में रहकर कर रही थी पढ़ाई
जानकारी के अनुसार, रितिका रायकवार मूल रूप से सागर की रहने वाली थी। वह करीब तीन साल पहले प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इंदौर आई थी और भंवरकुआ क्षेत्र स्थित राधे-राधे हॉस्टल में अपनी सहेली के साथ रहती थी।
मंगलवार को उसकी रूममेट किसी काम से उज्जैन गई हुई थी। इस कारण घटना के समय रितिका कमरे में अकेली थी। देर रात तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर हॉस्टल संचालक को चिंता हुई और पुलिस को सूचना दी गई।
मां से शाम को हुई थी आखिरी बातचीत
रितिका की मां रुचि ने बताया कि मंगलवार शाम को उनकी बेटी से मोबाइल पर बातचीत हुई थी।
बातचीत के दौरान रितिका ने पार्लर जाने की बात कही और अपने बैंक खाते में पैसे भेजने के लिए कहा था। इसके बाद मां-बेटी के बीच कोई बातचीत नहीं हुई।
रात में भंवरकुआ पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। रितिका के पिता रामकिशन का काफी समय पहले निधन हो चुका था।
परिवार में उसकी मां और एक छोटा भाई है। घटना की खबर मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
मोबाइल फोन की जांच से सामने आ सकते हैं अहम तथ्य
पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में छात्रा के मोबाइल फोन की जांच को मामले में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पुलिस फोन में उपलब्ध जानकारी और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम को समझने का प्रयास करेगी।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू:गेट पर चेकिंग में पकड़ाया

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!