वीडियो देखिये, नशे में कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार: कान पकड़कर मंगवाई माफी, नुकसान की भरपाई भी कराई
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड की है।
आरोपियों की हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे करीब 40 से 45 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदर्श चौबे (27) और पीयूष बोरसे (22) के रूप में हुई है। दोनों पर शराब के नशे में वाहनों में तोड़फोड़ करने का आरोप है। घटना के बाद इलाके में इस मामले को लेकर चर्चा रही। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए जांच तेज की।
40 से 45 कैमरों के फुटेज खंगाले
घटना के बाद आरोपियों की पहचान करना पुलिस के सामने चुनौती थी। इसके लिए एरोड्रम पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की। पुलिस ने करीब 40 से 45 कैमरों के फुटेज खंगाले और घटना से जुड़े सुराग जुटाए। जांच के दौरान मिले फुटेज और अन्य जानकारियों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। इसके बाद आदर्श चौबे और पीयूष बोरसे को गिरफ्तार कर लिया गया।
सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक लगवाई, फरियादियों से मंगवाई माफी
पुलिस की कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों से सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक लगवाकर फरियादियों से माफी भी मंगवाई गई। इसके साथ ही वाहनों में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति भी की गई। इस कार्रवाई के जरिए पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग और दूसरों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाओं के खिलाफ सख्त रुख दिखाया।
जेल भेजने की प्रक्रिया जारी
एरोड्रम पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दोनों को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।
संबंधित समाचार

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू:गेट पर चेकिंग में पकड़ाया

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!