खबर
Top News

हम करें राष्ट्र आराधन: इंदौर में आज संघ का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन; शताब्दी वर्ष के समापन पर जुटेंगे 1 लाख स्वयंसेवक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 अक्टूबर 2026, 2:34 pm
शेयर करें:
हम करें राष्ट्र आराधन

एक सुर, एक ताल, एक संकल्प- राष्ट्र प्रथम, आज इंदौर में संघ का भव्य चरैवेति-समागम

डेली कॉलेज मैदान में आज सायंकाल सजेगाराष्ट्रभक्ति और अनुशासन का महाकुंभ

‘चरैवेति-एकत्रीकरण’ में शामिल होने पहुंचे सरसंघचालक मोहन भागवत

शताब्दी वर्ष के समापन पर डेली कॉलेज मैदान बनेगा राष्ट्रभक्ति का साक्षी, सरसंघचालक की मौजूदगी में 1 लाख राष्ट्र-आराधकों का महासंगम आज

1 लाख स्वयंसेवकों के सामूहिक घोष से गूंजेगा गगन, संघ प्रमुख भागवत के उद्‌बोधन पर टिकी पूरे देश की नजरें

राष्ट्रभक्ति का ऐसा ज्वार पहले नहीं देखा, संघ के शताब्दी वर्ष पर सज रही इंदौर में अनुशासित फौज

बस्ती-बस्ती से राष्ट्रप्रेम का संकल्प लेकर डेली कॉलेज मैदान पहुंचेंगे 1 लाख स्वयंसेवक, सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राष्ट्रभक्ति का महासागर, अनुशासन की पराकाष्ठा और मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर की ऐतिहासिक मेजबानी... आज जब संघ अपने शताब्दी वर्ष के मुहाने पर खड़ा है, तब देवी अहिल्या की पावन नगरी में राष्ट्र-आराधन का एक ऐसा अनुपम दृश्य जीवंत होने जा रहा है, जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई देगी।

एक लाख स्वयंसेवकों की धमनियों में बहता देशप्रेम और उनके हर कदम में झलकता संघ का बेमिसाल अनुशासन आज डेली कॉलेज के मैदान पर एक नया इतिहास रचने जा रहा है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष समापन अवसर पर आज इंदौर एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक दृश्य का साक्षी बनने जा रहा है। शहर के प्रसिद्ध डेली कॉलेज परिसर में आज शाम 4.30 बजे संघ का विशाल ‘चरैवेति-एकत्रीकरण’ आयोजित किया जा रहा है।

इस महा-आयोजन में इंदौर महानगर और महू ग्रामीण क्षेत्र की सभी बस्तियों से 1 लाख से अधिक पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवक एक साथ जुटकर संघ की अनुशासित शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में स्वयं संघ प्रमुख (सरसंघचालक) डॉ. मोहन भागवत उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संघ के पदाधिकारियों ने बताया मैदान पर एक साथ 1 लाख स्वयंसेवक सामूहिक योग, समता (शारीरिक व्यायाम) और आत्मरक्षा के विभिन्न प्रयोगों का प्रदर्शन करेंगे।

इस दौरान संघ के पारंपरिक वाद्य यंत्रों (घोष) की गूंज के साथ ‘चरैवेति-चरैवेति’ (निरंतर चलते रहो) सामूहिक गीत का गान किया जाएगा, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होगा। मंच पर सरसंघचालक के साथ संघ के कई अन्य शीर्ष राष्ट्रीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

इस विशाल समागम को सफल बनाने के लिए कई महीनों से ब्लॉक और बस्ती स्तर पर तैयारियां चल रही थीं। आज दोपहर से ही शहर के कोने-कोने से स्वयंसेवक अनुशासित टोलियों में डेली कॉलेज मैदान की ओर कूच करेंगे।

इतने बड़े पैमाने पर हो रहे एकत्रीकरण को देखते हुए इंदौर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। डेली कॉलेज की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है, ताकि आम जनता को असुविधा न हो।

दीपावली बैठक की पीठिका है आज का कार्यक्रम... इंदौर का यह कार्यक्रम केवल एकत्रीकरण तक सीमित नहीं, बल्कि यह संघ की आगामी महा-बैठक की एक महत्वपूर्ण पीठिका भी है।

आज के इस शक्ति प्रदर्शन के ठीक बाद इंदौर में ही 2 से 4 नवंबर 2026 तक संघ की सर्वोच्च नीति-निर्धारक संस्था ‘अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल’ की तीन दिवसीय बैठक (जिसे संघ की भाषा में दीवाली बैठक कहा जाता है) आयोजित होने जा रही है।

इस बैठक में भाग लेने के लिए देशभर के सभी 45 प्रांतों से संघचालक, कार्यवाह और प्रचारकों सहित 450 से अधिक शीर्ष पदाधिकारी इंदौर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इस आगामी उच्च-स्तरीय बैठक में शताब्दी वर्ष के बाद संघ के आगामी 25 वर्षों के रोडमैप, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र-निर्माण के भावी कार्यक्रमों पर गहन मंथन किया जाएगा।

सुरक्षा अभेद्य, 5 प्रमुख मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्शन... प्रशासन ने 1 लाख की भारी भीड़ और सरसंघचालक की सुरक्षा को देखते हुए डेली कॉलेज के आसपास के पूरे इलाके को ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित किया है।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार रीगल तिराहा और पलासिया की ओर से डेली कॉलेज जाने वाले मार्ग को दोपहर 2 बजे से सामान्य यातायात के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा। बायपास और कनाड़िया रोड से आने वाले वाहनों को पीपल्याहाना चौराहा से रिंग रोड की तरफ डायवर्ट किया गया है।

स्वयंसेवकों की बसों और दोपहिया वाहनों के लिए मैदान के आसपास 6 विशाल पार्किंग जोन बनाए गए हैं।

शताब्दी प्रतीक चिह्न के साथ 100 फीट चौड़ा बना मुख्य मंच
मैदान पर अनुशासन की भव्यता बिखेरने के लिए एक विशेष मंच तैयार किया गया है। मुख्य मंच की पृष्ठभूमि में संघ के शताब्दी वर्ष और भारत माता की विशाल और भव्य तस्वीर लगाई गई है।

करीब 100 फीट चौड़े और ऊंचे इस मंच पर केवल सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और संघ के चुनिंदा 5 केंद्रीय पदाधिकारी ही आसीन होंगे। मंच के ठीक सामने 5 हजार घोष वादकों के लिए एक विशाल और अलग दीर्घा बनाई गई है, जहां से पूरे मैदान में राष्ट्रभक्ति के सुर गूंजेंगे।

संबंधित समाचार

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार
Top News

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

2 minutes ago
नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा
Top News

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

10 minutes ago
इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी
Top News

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

13 minutes ago
बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त
Top News

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

22 minutes ago
वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस
Top News

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

23 minutes ago
जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़
Top News

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

34 minutes ago
50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी
Indore

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

34 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

36 minutes ago
प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति
Top News

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

40 minutes ago
नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद
Top News

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

about 1 hour ago
मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल
Top News

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

about 1 hour ago
दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा
Top News

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

about 1 hour ago
दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश
Top News

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’
Top News

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट
Top News

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

about 1 hour ago
चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू
Top News

चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू:गेट पर चेकिंग में पकड़ाया

about 1 hour ago
प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार
Top News

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Top News

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

about 1 hour ago
सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम
Top News

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!