खबर
Top News

अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का सोलर राउंड टेबल से प्रारंभ: नगरीय विकास में सौर ऊर्जा और वित्तीय नवाचार पर मंथन; 20 से अधिक निवेशकों ने लिया भाग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 अक्टूबर 2026, 12:39 pm
शेयर करें:
अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का सोलर राउंड टेबल से प्रारंभ

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में आयोजित अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का शुभारंभ सोलर राउंड टेबल से हुआ। इसमें सौर ऊर्जा क्षेत्र के 20 से अधिक निवेशकों ने भाग लिया। बैठक में नगरीय निकायों को सौर ऊर्जा से जोड़ने, बिजली व्यय को कम करने तथा नगरीय विकास परियोजनाओं के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने के नवाचारी मॉडल पर विचार-विमर्श किया गया। फ्लोटिंग सोलर परियोजनाओं, बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली और पूल्ड म्युनिसिपल बॉन्ड के माध्यम से नगरीय विकास को नई दिशा देने पर जोर दिया गया।

अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं, नगरीय निकायों के वित्तीय सशक्तीकरण तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नवाचार आधारित मॉडल अपनाने की आवश्यकता रेखांकित की। उन्होंने फ्लोटिंग सोलर परियोजनाओं, म्युनिसिपल पूल बॉन्ड और प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना से संबंधित नीतिगत पहलुओं के महत्व पर विचार रखे।

बिरसिंहपुर में 200 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर परियोजना का प्रस्तुतिकरण
मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मंजीत सिंह ने बिरसिंहपुर जलाशय में प्रस्तावित 200 मेगावाट क्षमता की फ्लोटिंग सोलर परियोजना के साथ 50 मेगावाट/100 मेगावाट-घंटा क्षमता की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS) का प्रस्तुतिकरण दिया। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 1,564 करोड़ रुपये बताई गई।

प्रस्तावित परियोजना का उद्देश्य नगरीय निकायों को सौर ऊर्जा उपलब्ध कराना तथा बैटरी ऊर्जा भंडारण के माध्यम से शाम के समय पीक डिमांड के दौरान दो घंटे तक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इससे नगरीय निकायों के बिजली व्यय को अनुकूलित करने और ग्रिड पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

परियोजना के वित्तपोषण के लिए डेवलपर की भागीदारी, ऋण, नगरीय निकायों की इक्विटी तथा मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी (MPUDC) के माध्यम से वायबिलिटी गैप फंडिंग (VGF) जैसे विकल्प प्रस्तावित किए गए हैं, गौरतलब है कि वीजीएफ के रूप में निकायों का अंश रहेगा , इसमें बिजली की कैप्टिव खपत और दीर्घकालीन संचालन एवं रखरखाव की व्यवस्था भी शामिल है।

नगरीय निकायों के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने का नया मॉडल
बैठक में लगभग 200 नगरीय निकायों के लिए बिजली आपूर्ति के उद्देश्य से पूल्ड म्युनिसिपल बॉन्ड की पहल पर भी चर्चा की गई। इस मॉडल के माध्यम से विभिन्न नगरीय निकायों की वित्तीय आवश्यकताओं को एक साथ जोड़कर संसाधन जुटाने की संभावनाओं पर विचार किया गया। इसे नगरीय आधारभूत संरचना के विकास और स्थानीय निकायों की वित्तीय क्षमता मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

प्रस्तुतीकरण में फ्लोटिंग सोलर और बैटरी ऊर्जा भंडारण को एकीकृत करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। इससे दिन के समय सौर ऊर्जा उत्पादन का उपयोग करने के साथ शाम के समय बिजली की मांग को पूरा करने में सहायता मिल सकती है। मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अधीक्षण यंत्री श्री अवनीश शुक्ला ने भी विषय से संबंधित तकनीकी प्रस्तुतिकरण दिया। बैठक में बिरसिंहपुर परियोजना को नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार तथा नगरीय निकायों के बिजली व्यय के बेहतर प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में रेखांकित किया गया।

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं मध्यप्रदेश के नगरीय क्षेत्र
नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने सौर ऊर्जा की उपयोगिता बताते हुए कहा कि अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश के नगरीय क्षेत्र सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने नगरीय निकायों में सौर ऊर्जा आधारित नवाचारों को प्रोत्साहित करने तथा ऊर्जा की जरूरतों को टिकाऊ और किफायती विकल्पों से पूरा करने के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा परियोजनाओं और वित्तीय नवाचारों के बीच बेहतर समन्वय से नगरीय निकायों को दीर्घकालीन लाभ मिल सकता है। ऐसे प्रयास सतत नगरीय विकास, ऊर्जा दक्षता और वित्तीय संसाधनों के बेहतर उपयोग में सहायक होंगे। तकनीकी अधिकारी कमलेश भटनागर ने निवेशकों की जिज्ञासा का समाधान किया। कार्यक्रम में अपर आयुक्त शिशिर गेमावत तथा मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के प्रमुख अभियंता आनंद सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार
Top News

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

2 minutes ago
नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा
Top News

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

10 minutes ago
इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी
Top News

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

13 minutes ago
बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त
Top News

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

22 minutes ago
वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस
Top News

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

23 minutes ago
जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़
Top News

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

33 minutes ago
50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी
Indore

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

34 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

35 minutes ago
प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति
Top News

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

40 minutes ago
नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद
Top News

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

about 1 hour ago
मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल
Top News

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

about 1 hour ago
दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा
Top News

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

about 1 hour ago
दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश
Top News

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’
Top News

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट
Top News

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

about 1 hour ago
चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू
Top News

चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू:गेट पर चेकिंग में पकड़ाया

about 1 hour ago
प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार
Top News

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Top News

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

about 1 hour ago
सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम
Top News

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!