किसान की बेरहमी से हत्या: घर में घुसकर तलवार-लाठियों से किया हमला; बेटा घायल, 4 साल की पोती का पैर टूटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
भेरूंदा तहसील के एक गांव में जमीन के पट्टे की लिखा-पढ़ी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। मंगलवार रात घर में खाना खा रहे 50 वर्षीय किसान रामद्वार मेहर पर कथित तौर पर लाठी-डंडों और तलवारों से लैस लोगों ने हमला कर दिया।
4 साल की पोती का पैर टूटा
किसान को बचाने पहुंचे परिवार के सदस्यों को भी पीटा गया। हमले में किसान के सिर पर गंभीर चोट आई, उनके बेटे का कान कट गया और चार साल की पोती का पैर टूट गया। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती किसान ने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया।
घटना के बाद गांव में तनाव और परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना की सूचना देने के बावजूद लाड़कुई पुलिस चौकी से समय पर मदद नहीं मिली।
घर में खाना खाते समय घुसे हमलावर
परिजनों के मुताबिक, मंगलवार रात रामद्वार मेहर पिता बलराम प्रसाद अपने घर में परिवार के साथ थे और खाना खा रहे थे। इसी दौरान संतोष, उसका बेटा रितेश, बलराम, दुर्गेश समेत अन्य लोग कथित तौर पर लाठी-डंडे और तलवार लेकर घर पहुंचे।
आरोप है कि इन लोगों ने घर में घुसकर रामद्वार मेहर पर हमला कर दिया। उन्हें बचाने के लिए परिवार के अन्य सदस्य आगे आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान घर में तोड़फोड़ किए जाने की बात भी सामने आई है।
हमले में रामद्वार के सिर पर गंभीर चोट लगी। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई।
पट्टे की लिखा-पढ़ी के दौरान शुरू हुआ था विवाद
मृतक के बेटे अरुण के अनुसार, गांव में जमीन के पट्टे बनाने की प्रक्रिया चल रही है। 26 अक्टूबर को पटवारी गांव पहुंचा था। इसी दौरान उनकी जमीन के पट्टे से संबंधित लिखा-पढ़ी की जा रही थी।
अरुण का आरोप है कि वहां मौजूद संतोष ने धक्का लगने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। संतोष उम्र में बड़ा होने के कारण अरुण ने विवाद को आगे बढ़ाने के बजाय वहां से चले जाना उचित समझा। अरुण ने बाद में अपने पिता को घटना के बारे में बताया।
परिजनों के मुताबिक, रामद्वार ने संतोष को समझाने की कोशिश की थी। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने तीन दिन बाद मंगलवार रात उनके घर पर हमला कर दिया। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और हमले के पीछे के घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस जांच से होनी बाकी है।
बेटे का कान कटा, चार साल की बच्ची का पैर टूटा
परिवार के मुताबिक, हमले में अरुण के एक कान पर गंभीर चोट आई और उनका कान कट गया। उनकी चार साल की बेटी का पैर टूट गया। किसान की पत्नी और बेटी को भी चोटें आने की जानकारी दी गई है।
रामद्वार मेहर के सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। परिवार के मुखिया की मौत और अन्य सदस्यों के घायल होने से परिजन सदमे में हैं।
पुलिस चौकी पर मदद नहीं मिलने का आरोप
घटना के बाद अरुण ने लाड़कुई पुलिस चौकी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि हमले के दौरान वह सूचना देने के लिए चौकी पहुंचे थे। उस समय कथित तौर पर हमलावर उनके घर में मारपीट और तोड़फोड़ कर रहे थे।
अरुण के अनुसार, चौकी पर करीब पांच पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन उन्हें मौके पर मदद भेजने के बजाय भेरूंदा थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।
परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचती तो स्थिति को संभालने में मदद मिल सकती थी। हालांकि, पुलिस को सूचना किस समय मिली, सूचना के बाद क्या कार्रवाई की गई और मौके पर पहुंचने में देरी हुई या नहीं, इन सभी पहलुओं की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है।
संबंधित समाचार

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू:गेट पर चेकिंग में पकड़ाया

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!