पर्दे की आड़ में युवती के साथ क्या किया: किस बहाने ले गया था युवक; पुलिस ने किसे किया गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
आधारताल थाना क्षेत्र में एक कैफे में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने अमखेरा इलाके स्थित एक कैफे पर छापा मारकर संचालक सहित तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।
चाय पिलाने के बहाने ले गया कैफे
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसका परिचित जुनैद खान उसे चाय पिलाने के बहाने अमखेरा स्थित ‘नाइस कैफे’ लेकर गया। आरोप है कि कैफे में पर्दों से ढके अलग-अलग केबिन बने थे, जहां आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती की।
शिकायत मिलते ही आधारताल थाना पुलिस ने कैफे में छापा मारकर वहां से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। पुलिस ने कैफे संचालक दीपक चौधरी और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी जुनैद खान की तलाश जारी है।
पर्दादार केबिन पर सवाल
थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे के अनुसार कैफे में ऐसे केबिन बनाए गए थे, जो बाहर से पूरी तरह बंद कमरे जैसे दिखते थे। जांच के दौरान कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी जब्त की गईं। पुलिस का कहना है कि पहले भी शहर के कैफे संचालकों को निर्देश दिए गए थे कि बंद या पर्दादार केबिन न बनाए जाएं और व्यवस्था खुली रखी जाए, इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन पाया गया।
संचालक की भूमिका की जांच
पुलिस के मुताबिक शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपी को केबिन सुविधा उपलब्ध कराए जाने के कारण कैफे संचालक की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। इसी आधार पर उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और शहर के अन्य कैफे की भी जांच शुरू कर दी गई है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!