मौसम अपडेट: उत्तराखंड में उफान पर 6 नदियां; यूपी में बाढ़ से 33 गांव प्रभावित; बद्रीनाथ-गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद, नाले में बहा युवक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून का अलग-अलग असर देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जबकि मध्य प्रदेश के अधिकांश जिले अब भी सामान्य से काफी कम बारिश के कारण सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं।
दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया, वहीं पुडुचेरी में बारिश के दौरान दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
उत्तराखंड में 6 नदियां खतरे के निशान पर, हाईवे और सड़कें बंद
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से अलकनंदा, मंदाकिनी, भागीरथी समेत छह नदियां खतरे के स्तर पर बह रही हैं। हरिद्वार और ऋषिकेश में कई घाट तथा मंदिर जलमग्न हो गए हैं। देहरादून, चमोली और बागेश्वर में एहतियात के तौर पर स्कूल बंद रखे गए हैं।
राज्य में 132 सड़कें बंद हैं, जबकि बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी प्रभावित हुए हैं। रुद्रप्रयाग में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से नदी किनारों से दूर रहने की अपील की है।
यूपी में बाढ़ का असर, गांवों और स्कूलों में घुसा पानी
उत्तर प्रदेश में भी लगातार बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं। फर्रुखाबाद में गंगा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। बाढ़ का पानी 33 गांवों और 40 सरकारी स्कूलों तक पहुंच गया है।
वहीं बलिया जिले में सरयू नदी का कटाव लगातार जारी है। पिछले एक सप्ताह में 27 मकान नदी में समा चुके हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जाम, युवक नाले में बहा
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को हुई तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई प्रमुख मार्गों पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा।
द्वारका सेक्टर-25 में एक युवक तेज बारिश के दौरान खुले नाले में गिरकर बह गया। सात घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
पुडुचेरी में दीवार गिरने से एक की मौत
पुडुचेरी के मेट्टुपालयम लॉरी टर्मिनल के पास भारी बारिश के दौरान एक दीवार गिर गई, जिसमें दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए प्रशासन और स्थानीय लोग संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य में जुटे रहे। मुख्यमंत्री एन. रंगासामी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
मध्य प्रदेश में बारिश की कमी से सूखे जैसे हालात
दूसरी ओर मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर बना हुआ है। राज्य के 55 में से 48 जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है। अब तक औसतन करीब 46 प्रतिशत कम वर्षा होने से कई इलाकों में सूखे जैसे हालात बन गए हैं।
कम बारिश का असर खेती पर भी साफ दिखाई दे रहा है। जबलपुर में धान के खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं, जबकि उज्जैन संभाग में सोयाबीन की फसल पर इल्ली का प्रकोप बढ़ने की खबरें हैं। डैम और तालाबों का जलस्तर भी सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:पड़ोसी देशों में बढ़ा तनाव; एयरस्ट्राइक में इतने आतंकियों के मारे जाने का दावा, तीन नागरिकों की मौत

हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर फिर यात्रा पर निकलेंगे ये संत:सैकड़ों किलाेमीटर का सफर करेंगे

MP में 5935 वनरक्षकों की भर्ती का दूसरा चरण शुरू:जानें पूरा शेड्यूल

देखिए वीडियो:अनंत चतुर्दशी की तैयारियां तेज; झांकी मार्ग का निरीक्षण करने निकला सरकारी अमला

इंदौर पहुंचे BJYM अध्यक्ष:सेवा संकल्प यात्रा को लेकर बताया पूरा प्लान; राहुल गांधी पर साधा निशाना

सीमेंटेड सड़क धंसी:10 फीट से ज्यादा गहरा हुआ गड्ढा; जांच में जुटी निगम की टीम

रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक:फार्म विला कॉलोनी के सीसीटीवी में हुआ कैद; रहवासियों में दहशत, वन विभाग ने शुरू की तलाश

महिला इंस्पेक्टर की हत्या:हथौड़े से वार कर उतारा मौत के घाट; आरोपी ने भी फांसी लगाकर दी जान

भस्म आरती के नाम पर साइबर ठगी:12 श्रद्धालुओं से ऐंठे 30 हजार; थमाया फर्जी VIP पास

छात्रों की गूंज के बाद फीडबैक फॉर्म में दर्ज हुई स्टूडेंट्स की आवाज:नौकरी; भर्ती परीक्षा, शिक्षा, स्कॉलरशिप और हॉस्टल जैसे मुद्दों का किया जिक्र

8 साल के बच्चे से बेरहमी से मारपीट:नशे में पिता ने की; 3 दिन कमरे में बंद रखा, आंख-कान पर आई गंभीर चोट

अवैध होर्डिंग-पोस्टर के खिलाफ अनिश्चितकालीन उपवास:गांधी प्रतिमा के नीचे बैठे सामाजिक कार्यकर्ता; बोले- शहर से हटने तक जारी रहेगा

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!