MP में फिर बदला मौसम का मिजाज: दो दिन भारी बारिश का अलर्ट; आज इन जिलों में चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले बारिश का एक और दौर शुरू होने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के असर से अगले दो दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है।
10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक 25 और 26 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।
गुरुवार को भी प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अन्य जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
इन 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को छतरपुर, पन्ना, सतना, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा में भारी बारिश हो सकती है।
बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम अगले 24 घंटे में और प्रभावी हो सकता है। इसके चलते पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में भी बारिश के आसार
भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, अनूपपुर, सागर, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश होने की संभावना है।
प्रदेश में अब तक 34.3 इंच बारिश
मध्य प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक 870.5 मिलीमीटर यानी 34.3 इंच बारिश दर्ज की गई है। सामान्य बारिश 36.7 इंच के मुकाबले प्रदेश अभी करीब 2.4 इंच पीछे है। यह सामान्य से लगभग 7% कम है।
पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की कमी करीब 2% रह गई है, जबकि पश्चिमी हिस्से में सामान्य से करीब 11% कम बारिश हुई है। पिछले दिनों हुई बारिश से प्रदेश की स्थिति में सुधार हुआ है।
23 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश
अब तक अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।
वहीं प्रदेश के कई जिलों में बारिश की कमी बनी हुई है। पश्चिमी हिस्से के कुछ जिलों में यह कमी 8 से 50% तक बताई गई है।
बुधवार को भी कई जिलों में हुई बारिश
बुधवार सुबह तेज धूप और उमस के बाद दोपहर में कई इलाकों में मौसम अचानक बदला। भोपाल में रुक-रुककर बारिश हुई।
नर्मदापुरम के इटारसी में करीब आधे घंटे तक तेज बारिश दर्ज की गई। खंडवा, टीकमगढ़, सीहोर समेत कई जिलों में भी बारिश हुई।
मानसून की विदाई में अब कुछ ही दिन
मध्य प्रदेश में मानसून की सामान्य अवधि 1 जून से 30 सितंबर तक मानी जाती है। अब सितंबर का अंतिम सप्ताह चल रहा है और मानसून की विदाई का समय नजदीक है।
राजस्थान के कई हिस्सों से मानसून लौट चुका है और मध्य प्रदेश में भी महीने के अंत तक इसकी वापसी के संकेत मिल रहे हैं।
जून की बारिश की कमी अभी पूरी नहीं
जून में प्रदेश में सामान्य से करीब 14% कम बारिश हुई थी। जुलाई और अगस्त में अच्छी बारिश के बावजूद जून की कमी पूरी तरह खत्म नहीं हो सकी।
मानसून सीजन के दौरान दो बार बारिश का ब्रेक भी आया। अब सितंबर के अंतिम दौर में सक्रिय हो रहे मौसम तंत्र से प्रदेश में बारिश का आंकड़ा और सुधरने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

कोकीन के नशे का गढ़ बनता इंदौर:पुलिस को उम्मीद; शौकीन रईसजादों के नामों का होगा खुलासा

खाद्य विभाग की डेयरी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई:लाखों रुपए कीमत का घी और वेजिटेबल फैट जब्त; अलग-अलग उत्पादों के लिए सैंपल

गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया छात्र:अस्पताल में मौत; घर लौटते समय हुआ हादसा, बचाने पहुंचे दोस्तों को भी लगा झटका

डिजिटल क्रांति ‘कैश’ का ब्रेक:यूपीआई लेनदेन कम हुआ; रोज 4 करोड़ के ट्रांजेक्शन कम

देखिये वीडियो, सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर बवाल:कॉलेज में फिल्मी गानों पर डांस करती दिखीं छात्राएं; प्रिंसिपल की मौजूदगी में हुआ आयोजन

किसानों के नाम पर करोड़ों का पॉलीहाउस लोन घोटाला:बिना निर्माण निकाली रकम; EOW ने 11 लोगों पर दर्ज किया केस

नौकरी का झांसा देकर छात्रा से ठगी:इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर किया था संपर्क; बहाना बनाकर कई बार रुपए ट्रांसफर करवाए

शहर में इस दिन निकलेगा झांकियों का कारवां:22 से ज्यादा तैयार; लोगों में भारी उत्साह,103 साल से चली आ रही परंपरा

युवक ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; महिला पर प्रताड़ना का आरोप

चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग:9 लोग जिंदा जले; 19 चालान फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!