हम रोजगार आधारित उद्योगों को दे रहे प्रोत्साहन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: उद्योगपतियों, औद्योगिक संस्थानों और नव उद्यमियों को किया गया सम्मानित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार का मूल दायित्व जनकल्याण के साथ ऐसी विकास नीतियां तैयार करना है, जिनका अधिकतम लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मध्यप्रदेश में अधिकाधिक युवाओं को रोजगार प्रदान करने वाले उद्योगों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार और औद्योगिक संगठनों के सहयोग से मध्यप्रदेश आज एक ऐसे विकास पथ पर बढ़ रहा है, जहां नीति, पूंजी और मानव संसाधन - तीनों एक ही दिशा में मिलकर काम कर रहे हैं। मध्यप्रदेश निवेश आकर्षित करने के मामले में आज देश में तीसरे स्थान पर है।
यहां किए गए औद्योगिक नवाचार देश के दूसरे राज्यों के लिए मॉडल बन रहे हैं। सबके सहयोग से आने वाले वर्षों में हमारा मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में अग्रणी राज्य बनेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल में निजी मीडिया समूह के संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” घोषित किया है। इस वर्ष कृषि-आधारित उद्योगों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
किसानों को आधुनिक समय की मांग के अनुरूप खाद्य प्रसंस्करण से जोड़कर उनके उत्पादों की गुणवत्ता और बाजार मूल्य बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में मीडिया समूह के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत-अभिनंदन किया गया।
समूह द्वारा मुख्यमंत्री को टाइम्स ऑफ इंडिया न्यूज पेपर के 25 मार्च 1965 को प्रकाशित अंक भेंट कर सम्मानित किया गया। यह तारीख मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जन्म तिथि है।
औद्योगिक विकास सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि के साथ ही प्रदेश का औद्योगिक विकास भी सरकार की प्राथमिकता है। नए उद्योगों की स्थापना से जहां प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है, वहीं युवाओं को रोजगार मिलने से घर की आर्थिक स्थिति भी सुधरती है।
यही हमारा लक्ष्य है और इसे हासिल करने के लिए हम प्राण-प्रण से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योगों को स्थापना को सरल बनाने के लिए हमने 18 नई औद्योगिक नीतियां लागू की हैं। ईज ऑफ डूईंग बिजनेस को कार्य व्यवहार में शामिल किया गया है। हमारी कोशिश है कि सरकार खुद हर कदम पर निवेशकों के साथ खड़ी दिखाई दे। कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए हम ऐसे निवेशकों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देंगे।
एक ‘कॉफी टेबल बुक’ का विमोचन किया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘द इकोनॉमिक टाइम्स चेंजमेकर्स ऑफ मध्यप्रदेश 2.0’ कार्यक्रम में सहभागिता की और प्रतिष्ठान द्वारा प्रकाशित एक ‘कॉफी टेबल बुक’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों, औद्योगिक संगठनों सहित 15 नव उद्यमियों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्मानित उद्योगपतियों ने न केवल मध्य प्रदेश में निवेश किया है, बल्कि यहां के युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खोले हैं। शिक्षा और चिकित्सा जैसे रोजगारपरक क्षेत्रों में इनका योगदान प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित और सुदृढ़ बना रहा है। समाज के ऐसे चेंजमेकर्स ही मध्य प्रदेश 2.0 की वास्तविक पहचान हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!