निर्माणाधीन बिल्डिंग से नीचे गिरा चौकीदार: इलाज के दौरान मौत; जांच में जुटी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन इमारत में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिजलपुर स्थित जैस्मिन प्राइम कॉलोनी में चौकीदारी कर रहा 40 वर्षीय व्यक्ति दूसरी मंजिल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
तीन मंजिला भवन का निर्माण चल रहा था
मृतक की पहचान रामभरोसे पुत्र त्रिलोकनाथ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कॉलोनी में तीन मंजिला भवन का निर्माण चल रहा है। रविवार शाम रामभरोसे दूसरी मंजिल के डक पर मौजूद था। इसी दौरान वह अचानक नीचे पहली मंजिल पर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल पहुंचाया।
इलाज के दौरान मौत
डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन देर रात रामभरोसे ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चौकीदार दूसरी मंजिल से किस परिस्थिति में नीचे गिरा।
करीब तीन महीने पहले ही चौकीदारी के लिए इंदौर आया था
पुलिस के मुताबिक, रामभरोसे मूल रूप से सतवास का रहने वाला था और करीब तीन महीने पहले ही जैस्मिन प्राइम कॉलोनी में चौकीदारी का काम करने आया था। उसके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। बेटी का विवाह हो चुका है।
जांच जारी
पुलिस अब घटनास्थल की परिस्थितियों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज

नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म:लिखित आश्वासन के बाद प्रह्लाद पांडेय ने समाप्त किया अनशन

ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान:अनंत चतुर्दशी के लिए शहर को 6 संभाग; 12 जोन और 22 सेक्टर में बांटा

अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल:निगम की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की शह पर उठ रहे गंभीर सवाल

हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन:दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का आधा भारत में

IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका:इतने पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस:घटनास्थल पर ले जाकर पुलिस ने सिखाया सबक

कोकीन के नशे का गढ़ बनता इंदौर:पुलिस को उम्मीद; शौकीन रईसजादों के नामों का होगा खुलासा

खाद्य विभाग की डेयरी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई:लाखों रुपए कीमत का घी और वेजिटेबल फैट जब्त; अलग-अलग उत्पादों के लिए सैंपल

गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया छात्र:अस्पताल में मौत; घर लौटते समय हुआ हादसा, बचाने पहुंचे दोस्तों को भी लगा झटका

डिजिटल क्रांति ‘कैश’ का ब्रेक:यूपीआई लेनदेन कम हुआ; रोज 4 करोड़ के ट्रांजेक्शन कम

देखिये वीडियो, सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर बवाल:कॉलेज में फिल्मी गानों पर डांस करती दिखीं छात्राएं; प्रिंसिपल की मौजूदगी में हुआ आयोजन

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:दो दिन भारी बारिश का अलर्ट; आज इन जिलों में चेतावनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!