वीडियो देखिये, छोटे बच्चों ने समझाया सड़क सुरक्षा का महत्व: पुलिस आयुक्त ने प्रस्तुति की प्रशंसा की; नागरिकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आह्वान
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आज यातायात पुलिस नगरीय इंदौर द्वारा विशेष सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आरके सिंह, पुलिस उपायुक्त (यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस दौरान बीट किलर डांस स्टूडियो के बच्चों द्वारा रोड सेफ्टी सॉन्ग पर आकर्षक डांस कर सड़क सुरक्षा के विभिन्न संदेशों को अपनी कला के माध्यम से प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाया गया।
उन्होंने वाहन पर क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने, शराब पीकर वाहन ना चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग नही करने, रेड लाइट का पालन करने, गलत दिशा में वाहन ना चलाने, हेलमेट/सीटबेल्ट का उपयोग करने सहित अन्य संदेशों को डांस स्टेप, तख्तियों के माध्यम से प्रभावी रूप से समझाया।
पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह द्वारा बच्चों व डांस ट्रेनर की प्रशंसा की गई। इस दौरान बच्चों के परिजन भी उपस्थित रहे। यातायात पुलिस द्वारा लगातार सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।
संबंधित समाचार

शहर में स्वाइन फ्लू का दूसरा केस:एच1एन1 संक्रमित मरीज निजी अस्पताल में भर्ती; इसी हफ्ते एक महिला की हुई थी मौत

निजी जमीन से सड़क निकालने पर विवाद:विरोध के बाद टला भूमिपूजन; जमीन मालिक बोले- बिना अनुमति कैसे बनेगी रोड

श्रेष्ठा जोशी बनीं इंदौर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष:पार्टी ने जारी की नई नियुक्ति सूची; 8 जिलों में महिला मोर्चा को नई जिम्मेदारियां

पत्थर से टकराई गाड़ी, मदद के बहाने घेरा और लूट लिया परिवार:चार बदमाशों को पांच-पांच साल की सजा

जेब्रा क्रॉसिंग पर रील बनाना पड़ा भारी:इन्फ्लुएंसर युवती पर एफआईआर; मोबाइल जब्त, बोली- ‘नहीं तोड़ा नियम’

पति-पत्नी समेत तीन नशा तस्कर गिरफ्तार:लाखों की ब्राउन शुगर; एमडी और डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी फरार

26 अगस्त को लौटना था उज्बेकिस्तान, उससे पहले मौत:पति से मिलने आई एमबीबीएस की छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

मकान में लगी भीषण आग:बैटरियों में लगी चिंगारी से फैली लपटें; कई टैंकर पानी डालने के बाद भी धधकता रहा सामान

बस से उतरा, हाईवे पार करते ही मौत:पिकअप ने पांचवीं के छात्र को रौंदा; परिवार का इकलौता बेटा था

24 कमियां मिलीं, फिर भी सीधे लाइसेंस सस्पेंड करना पड़ा भारी:हाईकोर्ट ने फाइव स्टार होटल का किचन खोलने के दिए आदेश

खाद्य सुरक्षा में गड़बड़ी पड़ी भारी:शहर के दो बार लाइसेंस निलंबित; कलेक्टर ने लिया सख्त एक्शन

पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 आरक्षित निरीक्षकों को नई पदस्थापना; इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में बदले अधिकारी

एटीएम से कैश, फिर यूसएसडीटी और टेलीग्राम:पुलिस ने खोला चीन कनेक्शन वाला साइबर ठगी का नेटवर्क; आरोपी गिरफ्तार

धर्मांतरण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन:हजारों लोग सड़क पर उतरे; दी आंदोलन की चेतावनी

पट्टे की जमीनों में बड़ा खेल:कलेक्टर ने रद्द किया नामांतरण; अब बेशकीमती सरकारी जमीनों की खुलेगी कुंडली

बच्चों को साथ लेकर शिक्षक बनने की जंग:अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी; 25 हजार पदों की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

प्रमोशन अटका तो बढ़ा विवाद:उप वन क्षेत्रपालों को पदोन्नति नहीं; मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से किया किनारा

युवती ने की आत्महत्या:मां ने मोबाइल छीना तो लगा ली फांसी; साड़ी से फंदा बनाकर कमरे में झूली

वीडियो देखिये, अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेगी राशि:लापरवाही पर अफसरों का इंक्रीमेंट बंद; मुख्यमंत्री का सख्त संदेश

एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा:ऐन वक्त पर फ्लाइट रद्द; किसी की नौकरी तो किसी की परीक्षा पर पड़ा असर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!