वीडियो देखिये, राहुल गांधी की 50 मिनट की स्पीच पर लोकसभा में हंगामा: ‘इडियट’ और ‘अंधभक्त’ शब्दों पर सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति; रिजिजू ने मांगी माफी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण के दौरान बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। पेपर लीक से जुड़े ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने करीब 50 मिनट तक अपनी बात रखी। इस दौरान उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए कुछ शब्दों को लेकर सत्ता पक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई।
राहुल गांधी ने अपने भाषण में छात्रों के प्रदर्शन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश का भविष्य सड़कों पर उतरा है और इन प्रदर्शनों में गुस्सा, नफरत या हिंसा नहीं थी। उन्होंने कहा कि युवा केवल अपनी आवाज उठा रहे थे और उनकी भावनाओं को समझने की जरूरत है।
राहुल गांधी ने कहा, “देश का भविष्य सड़कों पर उतरा। प्रदर्शन में गुस्सा, नफरत नहीं थी। वे केवल अपनी आवाज उठा रहे थे।” उन्होंने भाजपा नेताओं से भी अपील की कि वे अपने बच्चों से पूछें कि युवाओं की मांगों को लेकर उनकी क्या राय है।
‘इडियट’ और ‘अंधभक्त’ शब्दों पर विवाद
राहुल गांधी के भाषण के दौरान ‘इडियट’ और ‘अंधभक्त’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर सत्ता पक्ष ने आपत्ति जताई। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कई बार खड़े होकर राहुल गांधी को टोका और संसदीय नियमों का हवाला दिया। रिजिजू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को ऐसे शब्दों के इस्तेमाल पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संसद की गरिमा बनाए रखना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है।
स्पीकर ने भी कई बार टोका
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी राहुल गांधी को कई बार संबोधित करते हुए कहा कि सदन में असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। बाद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अपील के बाद संबंधित शब्दों को लोकसभा की कार्यवाही से हटाने का निर्णय लिया गया।
राहुल बोले- सिर्फ BJP को बोलना है तो मैं बैठ जाता हूं
सत्ता पक्ष की आपत्तियों के बीच राहुल गांधी ने कहा, “अगर आप चाहते हैं कि देश में सिर्फ बीजेपी बोले तो मैं चुप होकर बैठ जाता हूं।” उन्होंने कहा कि संसद में विपक्ष को भी अपनी बात रखने का अधिकार है।
गृह मंत्री पर आरोप लगाने पर भी हंगामा
राहुल गांधी ने अपने भाषण में छात्रों के मुद्दे और प्रदर्शन से जुड़े विषयों पर सरकार को घेरा। इस दौरान उनके कुछ आरोपों पर सत्ता पक्ष ने विरोध जताया और सदन में हंगामा हुआ। लोकसभा में तीखी बहस के बाद कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।
संबंधित समाचार

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:मां और एक महीने के बेटे की मौत

ट्रैफिक साथी ऐप से मिल रही राहत:अब तक इतनी शिकायतों का निराकरण; नो-पार्किंग और अव्यवस्थित पार्किंग की शिकायतों पर यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

छात्रों का अनोखा प्रदर्शन:20 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे; बोले-शिक्षक नहीं आते, हॉस्टल में भी परेशानी

वीडियो देखिये, ब्लैक फिल्म लगाकर घूम रहे वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई:गाड़ियों से उतरवाई फिल्म; नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के काटे चालान

वीडियो देखिये, कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने पत्नी संग किए खजराना गणेश के दर्शन:विधि-विधान से की पूजा-अर्चना; आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया

देवास जिले में जहरीली शराब से कथित मौतों का मामला:अवैध शराब बिक्री के आरोप में दस लोग गिरफ्तार; देशी शराब, कार, मोबाइल और नकदी जब्त, दुकान मैनेजर और सेल्समैन भी पुलिस की गिरफ्त में

भाजपा नेता के छोटे भाई की हत्या:खेत में जाते समय मारी गोली; पिता-पुत्र गिरफ्तार

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर; मुंबई की कोर्ट का फैसला

प्रांजल ठाकरान की निशानदेही पर सूरत से 3 अवैध हथियार और 10 कारतूस हुए बरामद

टेक्नो पार्टी में जमकर झूमे अर्धनग्न नशेड़ी युवक-युवती और नाबालिग:शराब, गांजा, चरस, कोकीन और एमडी ड्रग्स के सेवन का आरोप

वीडियो देखिये, खड़गे की टिप्पणी पर भोपाल में BJP का हंगामा:कांग्रेस दफ्तर घेरने पहुंचे कार्यकर्ता; पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने

खरीदी घोटालों में ऑडिट विभाग की चुप्पी भी जांच के दायरे में आई

यातायात पुलिस के दावों की खुली पोल:दीपावली से पहले जाम के हवाले इंदौर; कंट्रोल रूम से मिला दो टूक जवाब- त्योहार है जाम तो लगेगा ही

पानी बहाया तो कटेगा चालान:सुबह-सुबह सड़कों पर उतरे महापौर दीपावली तक चलेगा निगरानी अभियान

आदेशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट का सख्त रवैया:महू के एसडीएम पर 50 हजार की कॉस्ट; इंदौर बेंच ने कहा- अर्ध-न्यायिक अधिकारी का ऐसा आचरण उचित नहीं

नर्मदा किनारे मिले इंदौर के सैकड़ों वोटर आईडी:सज्जन सिंह वर्मा ने उठाए सवाल

पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह:खुलासा फर्स्ट से बातचीत में बोलीं अमृता- यह देश और समाज के लिए संकल्प

वीडियो देखिये, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष का मुंह काला किया:एक समुदाय पर कथित टिप्पणी को लेकर नाराजगी; यह है पूरा मामला

सीएम राइज स्कूल निर्माण के दौरान हादसा:अचानक छत गिरने से मचा हड़कंप; जांच में जुटे अधिकारी

छह दिन दीपावली का उत्सव:छाई खुशियों की रौनक; बाजारों में बढ़ने लगी चहल-पहल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!