वीडियो देखिये, NEET परीक्षा के लिए लेट हो रही थी छात्रा: पुलिस ने दिखाई तत्परता; एडिशनल डीसीपी ने अपनी गाड़ी से परीक्षा केंद्र पहुंचाया, समय पर मिला प्रवेश
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
NEET परीक्षा के दौरान इंदौर पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया। परीक्षा केंद्र पहुंचने में देरी होने से चिंतित एक छात्रा और उसके पिता की मदद के लिए यातायात पुलिस के एडिशनल डीसीपी तुरंत आगे आए और अपनी सरकारी गाड़ी से उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया।
पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार शहर में NEET परीक्षा को लेकर यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान यातायात के एडिशनल डीसीपी नरेश बाबू अन्नोटिया सरवटे बस स्टैंड स्थित यातायात सहायता केंद्र का निरीक्षण कर रहे थे।
निरीक्षण के दौरान एक छात्रा और उसके पिता ने उनसे संपर्क कर बताया कि वे परीक्षा केंद्र पहुंचने में देरी का सामना कर रहे हैं और समय पर पहुंचना मुश्किल हो सकता है। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एडिशनल डीसीपी ने बिना समय गंवाए दोनों को अपने वाहन में बैठाया और सीधे कृषि कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया।
पुलिस की तत्परता के चलते छात्रा निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकी और उसे परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिला। समय पर सहायता मिलने पर छात्रा और उसके पिता ने इंदौर पुलिस तथा एडिशनल डीसीपी का आभार व्यक्त किया।
इंदौर पुलिस की इस पहल की लोगों ने भी सराहना की है। परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय ने एक छात्रा के भविष्य को प्रभावित होने से बचा लिया। यह घटना पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग का सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आई है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!