खबर
Top News

देखिए वीडियो : ‘कुछ बड़ा होने वाला है’ ने मचाया हड़कंप: बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 सितंबर 2026, 4:17 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में रविवार को अचानक लगे कुछ रहस्यमयी बैनरों ने लोगों की उत्सुकता के साथ-साथ चिंता भी बढ़ा दी। भंवरकुआ थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर लगे इन बैनरों पर सिर्फ एक लाइन लिखी थी- ‘कुछ बड़ा होने वाला है’। न किसी का नाम, न आयोजन की जानकारी और न ही यह बताया गया कि आखिर होने क्या वाला है।

रहस्यमयी संदेश देखकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। किसी ने इसे बड़े आयोजन से जोड़कर देखा तो किसी को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी। मामला पुलिस तक पहुंचा तो भंवरकुआ पुलिस भी सक्रिय हो गई।

बैनर देखकर पुलिस भी पहुंची मौके पर
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैनरों की जानकारी जुटाई और उन्हें हटवा दिया। इसके बाद पुलिस ने यह पता लगाने की कोशिश शुरू की कि आखिर इन बैनरों को किसने लगवाया और इनके पीछे की कहानी क्या है। जांच आगे बढ़ी तो मामला किसी आपराधिक साजिश का नहीं, बल्कि एक कैफे के अनोखे प्रचार अभियान का निकला।

नीमच के कारोबारी का निकला पूरा खेल
पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि नीमच का एक कारोबारी भंवरकुआ क्षेत्र में नया कैफे शुरू करने की तैयारी कर रहा है। लोगों का ध्यान खींचने और कैफे की लॉन्चिंग से पहले उत्सुकता पैदा करने के लिए उसने शहर में ‘कुछ बड़ा होने वाला है’ जैसे रहस्यमयी संदेश वाले बैनर लगवाए थे।

कारोबारी का मकसद लोगों को चौंकाना और यह सोचने पर मजबूर करना था कि आखिर ‘बड़ा’ क्या होने वाला है। लेकिन प्रचार का यह तरीका इतना रहस्यमयी हो गया कि मामला सीधे पुलिस तक पहुंच गया।

प्रचार का आइडिया पड़ा उल्टा
बैनरों पर कैफे का नाम या किसी कारोबारी गतिविधि का जिक्र नहीं होने से लोगों में असमंजस बढ़ गया। कुछ ही समय में बैनरों को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

पुलिस ने कारोबारी को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद उसे समझाइश देते हुए भविष्य में ऐसे प्रचार से बचने की चेतावनी दी गई, जिससे लोगों में डर, भ्रम या किसी अनहोनी की आशंका पैदा हो।

सोशल मीडिया पर भी पुलिस की अपील
मामले के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया यूजर्स से भी सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि किसी भी रहस्यमयी तस्वीर, वीडियो या बैनर को बिना पूरी जानकारी के सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचना चाहिए। अधूरी जानकारी कुछ ही समय में अफवाह का रूप ले सकती है और शहर में अनावश्यक डर का माहौल बन सकता है।

फिलहाल रहस्यमयी बैनरों का राज खुल चुका है। जिस ‘बड़े’ काम को लेकर लोगों के बीच चर्चाएं शुरू हो गई थीं, वह दरअसल एक नए कैफे की मार्केटिंग निकली। हालांकि, इस प्रचार ने कैफे की चर्चा शुरू होने से पहले ही पुलिस को जरूर सक्रिय कर दिया।

संबंधित समाचार

हादसे के बाद बड़ा सवाल
Top News

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

7 minutes ago
PM ई-बस सेवा की शुरुआत
Top News

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

9 minutes ago
साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी
Top News

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

14 minutes ago
आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा
Top News

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

18 minutes ago
देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!
Top News

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

25 minutes ago
जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
Top News

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

29 minutes ago
राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा
Top News

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

33 minutes ago
साइबर ठगी का नया तरीका
Top News

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

36 minutes ago
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी
Top News

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

37 minutes ago
युवक ने की आत्महत्या
Top News

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

about 1 hour ago
बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति
Top News

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

about 1 hour ago
पानी से मजबूत हुए हैं ऊर्जा के स्रोत
Top News

पानी से मजबूत हुए हैं ऊर्जा के स्रोत:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा
Top News

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा:24 रूटों पर 96 बसों का संचालन शुरू; 46 नए इंटरसिटी रूट जुड़ेंगे

about 1 hour ago
रातभर निकला नयनाभिराम झांकियों और अखाड़ों का कारवां
Top News

रातभर निकला नयनाभिराम झांकियों और अखाड़ों का कारवां:इंदौर की गौरवशाली परंपरा हुई जीवंत

about 1 hour ago
ग्राहक बुलाने पर भड़के पड़ोसी कारोबारी
Indore

ग्राहक बुलाने पर भड़के पड़ोसी कारोबारी:कपड़ा व्यवसायी को चाकू मारा

about 1 hour ago
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Top News

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:एमआईजी में सोया युवक फिर नहीं उठा

about 2 hours ago
कॉलेज के जुलूस में एबीवीपी-करणी सेना से जुड़े छात्र भिड़े केस दर्ज
Top News

कॉलेज के जुलूस में एबीवीपी-करणी सेना से जुड़े छात्र भिड़े केस दर्ज:7 छात्र सस्पेंड टीसी थमाकर होलकर कॉलेज से बाहर करने की तैयारी

about 2 hours ago
सलमान लाला के पुराने डर-धोखे वाले अंदाज की नई कड़ी
Top News

सलमान लाला के पुराने डर-धोखे वाले अंदाज की नई कड़ी:पट्ठे और प्रेमिका पर हजारों रुपए ऐंठने का आरोप

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सिटी बस ने कई लोगों को कुचला
Top News

देखिये वीडियो, सिटी बस ने कई लोगों को कुचला:एक की मौत; दो गंभीर घायल, गुस्साई भीड़ ने बस के कांच फोड़े

about 2 hours ago
महंत पर महिला से आपत्तिजनक बात का आरोप
Top News

महंत पर महिला से आपत्तिजनक बात का आरोप:पद से हटाने की मांग; पंचायत ने प्रस्ताव भेजने का लिया फैसला

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!