वीडियो देखिये, फैक्ट्री में भीषण आग से सनसनी: खाली करवाया आसपास का इलाका; हर तरफ धुएं का गुबार, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह एक प्लास्टिक दाना (ग्रेन्यूल) बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। सुबह करीब 7:30 बजे शुरू हुई इस घटना में काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से नजर आया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया, जो खबर लिखे जाने तक लगातार जारी था।
तीन घंटे से जारी ऑपरेशन, 6 दमकल मौके पर
आग की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि छह दमकल वाहन लगातार तीन घंटे से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। फैक्ट्री में प्लास्टिक दाना भरा होने के कारण आग तेजी से फैलती गई। फायर कर्मियों को आग तक पहुंचने में दिक्कत होने पर जेसीबी मशीन की मदद से शेड और चादरें हटाकर अंदर तक पानी पहुंचाया जा रहा है।
आसपास का इलाका खाली, बड़ा हादसा टला
प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को तुरंत खाली करा लिया, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
मजदूर नहीं थे मौजूद
फैक्ट्री संचालक मोहम्मद जावेद कुरैशी के अनुसार, अमावस्या के चलते शनिवार को फैक्ट्री में काम बंद था, इसलिए 30–35 मजदूरों की मौजूदगी नहीं थी। इससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। पास ही स्थित एक अन्य हर्बल फैक्ट्री को लेकर भी खतरा बना हुआ था, हालांकि समय रहते नियंत्रण की कोशिश जारी है।
शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री परिसर में लगे डीपी (डिस्ट्रिब्यूशन प्वाइंट) में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से फैलकर पूरी यूनिट को चपेट में ले गई। प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!