वीडियो देखिये, बदमाश को सिखाया पुलिस ने सबक: डंडे के दम पर कार रोककर फैलाई थी दहशत; डेढ़ साल की मासूम के सामने की थी दंपति से वसूली
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हाल ही में सड़क पर खुलेआम गुंडागर्दी का एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने हर किसी को झकझोर दिया। बीच सड़क पर कार रुकवाकर एक दंपति और उनकी डेढ़ साल की मासूम बच्ची को डंडे से धमकाया गया और जबरन पैसे वसूले गए। हालांकि आरोपी की यह दबंगई ज्यादा देर नहीं चली। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आखिरकार आरोपी को दबोच लिया गया।
घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के बांगड़दा रोड स्थित कालका माता मंदिर चौराहे के पास की है। नागदा निवासी अंकित अपनी पत्नी संध्या और छोटी बच्ची के साथ इंदौर आए थे। इसी दौरान आरोपी मंगल ने उनकी कार को जबरन रोक लिया और झूठा आरोप जड़ दिया कि उनकी गाड़ी से उसकी कार टकराई है।
देखते ही देखते मामला धमकी और उगाही में बदल गया। आरोपी ने हाथ में डंडा लेकर दंपती को डराया, मासूम बच्ची के सामने ही दबाव बनाया और जबरन पैसे ऐंठ लिए। पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शहरभर में आक्रोश फैल गया और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया।
एरोड्रम पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में आरोपी एमपी ऑनलाइन सेंटर के कैमरे में कैद मिला। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह मोबाइल बंद कर देवास और ओंकारेश्वर में छिपता रहा, लेकिन पुलिस ने उसके ठिकानों पर लगातार दबिश देकर घेरा कस दिया।
आखिरकार पुलिस ने नेमावर रोड से आरोपी मंगल को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी कृष्ण लालचंदानी के मुताबिक, आरोपी से वसूली गई पूरी राशि भी बरामद कर ली गई है।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!