वीडियो देखिये, मुस्लिम युवक ने अपनाया सनातन धर्म: 'आजाद' बना 'अजय'; मंदिर में वैदिक रीति से हुआ धार्मिक अनुष्ठान
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक 20 वर्षीय मुस्लिम युवक द्वारा स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
शहर के प्रसिद्ध महादेवगढ़ मंदिर में बुधवार को वैदिक रीति-रिवाजों के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। अनुष्ठान के बाद युवक का नया नाम अजय रखा गया। कार्यक्रम में विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
धर्म परिवर्तन के बाद युवक ने बताया कि उसका पहले का नाम आजाद था। उसने कहा कि लंबे समय से वह पारिवारिक परिस्थितियों के कारण मानसिक और व्यक्तिगत परेशानियों का सामना कर रहा था।
उसके अनुसार, उसकी मां एक मुस्लिम व्यक्ति के साथ रह रही है, जिसके बाद परिवार में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हुईं। इन परिस्थितियों के बीच वह मानसिक शांति और जीवन में नई शुरुआत की तलाश में था। इसी कारण उसने अपनी इच्छा से सनातन धर्म अपनाने का निर्णय लिया।
महादेवगढ़ मंदिर के संरक्षक से किया था संपर्क
युवक ने बताया कि धर्म परिवर्तन का निर्णय लेने से पहले उसने महादेवगढ़ मंदिर के संरक्षक अशोक पालीवाल से संपर्क कर अपनी इच्छा व्यक्त की थी।
इसके बाद मंदिर प्रबंधन की ओर से वैदिक परंपरा के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी की गई। पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के बीच धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी कराई गई तथा सनातन परंपरा के अनुसार युवक का नया नाम अजय घोषित किया गया।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई 'घर वापसी'
मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजा-पाठ किया गया। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद मौजूद लोगों ने युवक का स्वागत किया। कार्यक्रम में विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान शांतिपूर्ण माहौल रहा।
स्वेच्छा से लिया निर्णय, विवाद नहीं चाहता: युवक
अजय ने कहा कि उसका उद्देश्य किसी प्रकार का विवाद खड़ा करना नहीं है। उसने बताया कि सनातन धर्म अपनाने का फैसला पूरी तरह उसकी व्यक्तिगत आस्था, इच्छा और मानसिक शांति की तलाश से जुड़ा है। उसने कहा कि वह अपने जीवन की नई शुरुआत करना चाहता है।
प्रशासन की नजर में मामला
घटना के बाद यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल सामने आई जानकारी के अनुसार युवक ने अपनी स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन किया है। प्रशासन को इस संबंध में किसी प्रकार की शिकायत या विवाद की सूचना नहीं मिली है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज

दिलजीत के कॉन्सर्ट में दिल्ली-लखनऊ के मोबाइल चोरों की एंट्री:गोल्ड-सिल्वर पास से पहुंचे थे आरोपी; भीड़ का फायदा उठाकर उड़ा रहे थे मोबाइल, 6 फोन लेकर भागते पकड़े गए

ज्योतिर्लिंग मंदिर में फिर श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल:सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; पहले भी सामने आ चुकी हैं मारपीट और अभद्रता की घटनाएं

नशे में धुत बदमाशों ने कार को मारी टक्कर:विरोध किया तो कर दी पिटाई

तेज रफ्तार कार ने दो मासूम भाइयों को कुचला:घर के पास खेल रहे थे; दोनों की मौत

अखबार फोल्ड कर छुपा रखी थी ब्राउन शुगर:दो तस्कर गिरफ्तार; करीब 13 ग्राम ड्रग्स और अपाचे बाइक जब्त

नंबर-1 ट्रेंड कर रहे मंत्री पुत्र और पूर्व विधायक:यह है इसकी वजह; सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए 100 युवाओं को देंगे फ्री कोचिंग

शराब सिंडिकेट के छह वाहन जब्त अब फाइनेंसरों और रसूखदारों की बारी:टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में पाटेंद्र जायसवाल से लेनदेन के दस्तावेज मिले

घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब:उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन

कुलगाम में सेना को मिली बड़ी सफलता:एनकाउंटर में लश्कर कमांडर सहित दो आतंकी ढेर; CRPF जवानों पर हमले के बाद से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

कथावाचक पर पीड़िता का अब नया आरोप:बोली- बेटियों को सेवा के लिए भेजने को कहते थे; मैं अकेली नहीं, 3-4 और लड़कियों के पास ऑडियो-वीडियो, 5 करोड़ भी मिले तो शिकायत वापस नहीं लूंगी

71 मकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई टली:लेकिन 200 रहवासियों का धरना जारी

ठेकेदार की ऐसी मेहरबानी कि अच्छे फुटपाथ भी उखाड़ डाले

राजघराना संपत्ति विवाद:पलासिया का 100 करोड़ कीमत का प्लॉट भी उलझ; निगम को दोबारा आवेदन पर विचार करने के निर्देश

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी:अब यह हुआ सोने का भाव; इन बातों को लेकर बरतें सतर्कता

वीडियो देखिये, जनजातीय नायकों का सम्मान सरकार की प्राथमिकता:मुख्यमंत्री बोले-कांग्रेस ने किया जनजातीय समाज का शोषण; मोदी सरकार ने जनजातीय महिला को राष्ट्रपति बनाकर दिया सम्मान

ड्रग्स तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन:इतने थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश; इतने आरोपी गिरफ्तार, एमडी ड्रग्स, ब्राउन शुगर और गांजा जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!