वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री के दौरे से पहले टल गया बड़ा हादसा: गेट गिरने से अफरातफरी मची; इकोनॉमिक कॉरिडोर का भूमिपूजन
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इंदौर दौरे से ठीक पहले एक बड़ा हादसा टल गया। इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के भूमिपूजन स्थल, नैनोद में कार्यक्रम से पहले लगाया गया प्रवेश गेट अचानक गिर गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजना "इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर" के प्रथम चरण का ग्राम नैनोद में भूमिपूजन किया गया।
समय रहते लोग हट गए
बताया जा रहा है कि गेट गिरने के दौरान वहां तैयारियों में जुटे कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद थे, लेकिन समय रहते लोग हट गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आयोजन स्थल पर सुरक्षा और निर्माण व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत, कार्यक्रमों के लिए रवाना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे अपने निर्धारित कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए।
आज के प्रमुख कार्यक्रम
मुख्यमंत्री अपने एक दिवसीय इंदौर दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे महू में बंसल कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। तिलक नगर में जैन समाज के आयोजन में सहभागिता करेंगे। शेरेटन होटल में कृषि विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक करेंगे। घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है और कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की दोबारा जांच की जा रही है, ताकि आगे किसी तरह की चूक न हो।
संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!