वीडियो देखिये, उज्जैन को 'सर्प मित्र नगरी' बनाने की पहल: मुख्यमंत्री ने स्नेक पार्क का किया निरीक्षण
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन में निर्माणाधीन स्नेक पार्क का निरीक्षण कर इसकी प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उज्जैन को "सर्प मित्र नगरी" के रूप में विकसित करने की पहल पर जोर देते हुए कहा कि यह परियोजना केवल पर्यटन को बढ़ावा देने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सांपों के संरक्षण और उनके प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सुझाव दिया कि प्रत्येक थाना क्षेत्र से कम से कम दो पुलिसकर्मियों और होमगार्ड जवानों को सांपों की पहचान, सुरक्षित रेस्क्यू और सर्पदंश की स्थिति में प्राथमिक उपचार का विशेष प्रशिक्षण दिया जाए।
उन्होंने कहा कि अधिकांश मामलों में सांप निकलने की सूचना सबसे पहले पुलिस के पास पहुंचती है, इसलिए प्रशिक्षित जवान लोगों और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सर्प संरक्षण और जनजागरूकता से जुड़े पोस्टरों का भी विमोचन किया।
चार जिलों में 200 से अधिक कर्मियों को प्रशिक्षण
स्नेक पार्क परियोजना से जुड़े अधिकारी मुकेश इंगले ने बताया कि प्रशिक्षण अभियान पहले ही शुरू किया जा चुका है। अब तक चार जिलों में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों, होमगार्ड जवानों, स्वास्थ्यकर्मियों, डॉक्टरों और स्नेक रेस्क्यूर्स को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
15 करोड़ की लागत से बन रहा स्नेक पार्क
करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे इस स्नेक पार्क में 21 प्रजातियों के सांपों और अन्य सरीसृपों को रखा जाएगा। पार्क में इंटरप्रिटेशन सेंटर, स्नेक रेस्क्यू सेंटर, क्वारंटीन सुविधा और आधुनिक वेटनरी उपचार केंद्र भी विकसित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य घायल या रेस्क्यू किए गए सांपों का उपचार, संरक्षण और पुनर्वास सुनिश्चित करना है।
'न सांप को मारें, न सांप किसी को नुकसान पहुंचाए'
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन से पूरे देश और दुनिया को यह संदेश जाना चाहिए कि न सांप को मारें और न ही सांप किसी इंसान को नुकसान पहुंचाए। उन्होंने कहा कि इसी सोच के साथ उज्जैन को "सर्प मित्र नगरी" के रूप में नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि स्नेक पार्क वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
संबंधित समाचार

संपादक के पुत्र पर दो बार हमले की कोशिश:सीसीटीवी फुटेज आए सामने; पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

कॉलेज पार्टी में बजरंग दल की दबिश:नाबालिगों को शराब परोसने का आरोप

‘नकली प्लास्टर’ मामला:डॉक्टर बोले-आरोपियों पर प्लास्टर नहीं चढ़ाया; जांच के दायरे में कई पुलिसकर्मी

संभागायुक्त ने निर्माणाधीन डबल लेयर फ्लाईओवर और रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया:समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए संसाधन बढ़ाने के दिए निर्देश

सरकार का बड़ा फैसला:प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगी कानूनी कार्रवाई

वीडियो देखिये, भारी बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग को नुकसान:जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 31 जुलाई को यात्रा से बचने की सलाह

सड़क हादसा:दो बाइकों की टक्कर के बाद ट्राले ने युवक को कुचला; मौत, दो किशोर गंभीर

पुलिस कमिश्नरेट के नशे से दूरी है जरूरी अभियान का भव्य समापन:शहर ने बनाए 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड; 8534 लोगों की मानव श्रृंखला, जागरूकता व्याख्यान और ई-शपथ

बच्ची से दो साल तक दुष्कर्म:रिश्तेदार को तीन बार उम्रकैद ; कोर्ट ने पांच लाख मुआवजे का दिया आदेश

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार; रुपए लेते ही दबोचा

प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पहुंचे नए संभागायुक्त और कलेक्टर:ओपीडी, आपातकालीन सेवा, ब्लड बैंक, सर्जरी का किया अवलोकन; बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

स्वच्छता में फिर इतिहास रचने की तैयारी:इंदौर का 'सेग्रीगेशन सेल्फी' वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान; 5 लाख का लक्ष्य

शोहरब ने सौरभ बनकर की दोस्ती:धर्म छिपाकर जिहादी ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर छोड़ा

आराधना स्थल विवाद:सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए वैकल्पिक जमीन पर सहमति बनाने को कहा

लोकायुक्त का ट्रैप:प्रधानमंत्री आवास योजना में इतने हजार की रिश्वत लेते यह अधिकारी गिरफ्तार

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर:सावन के पहले दिन की पूजा-अर्चना; कहा- दरबार में सिर्फ आस्था लेकर आता हूं

नशे में धुत सिपाही पर शराब दुकान में हंगामा करने का आरोप:रिवॉल्वर दिखाकर धमकाने का वीडियो वायरल

अब टिकट के साथ ऑनलाइन बुक होगा अतिरिक्त लगेज:रेलवे की नई सुविधा से यात्रियों को बड़ी राहत

वीडियो देखिये, राहुल गांधी को बोलने से रोकने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने उठाए सवाल:कहा- विपक्ष की आवाज दबाना ठीक नहीं

सरकारी जमीन पर अवैध वृद्धाश्रम का खुलासा:बुजुर्गों से मारपीट का वीडियो वायरल; आश्रम सील, 31 बुजुर्ग सुरक्षित शिफ्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!