खबर
Top News

दीपोत्सव के इंतजार में महकने लगे घर-आंगन और बाजार: खुशियों के स्वागत की तैयारियां शुरू

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 नवंबर 2026, 12:53 pm
शेयर करें:
दीपोत्सव के इंतजार में महकने लगे घर-आंगन और बाजार

वेतन से बढ़ेगी खरीदारी की उम्मीद, बाजार को ग्राहकी का इंतजार, किसानों की कमजोर आय बनी चिंता का विषय

हेमंत उपाध्याय 99930-99008, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली की दस्तक के साथ ही घरों से बाजारों तक उत्सवी तैयारियां शुरू हो गई हैं। कहीं साफ.सफाई और रंग.रोगन का दौर चल रहा है तो कहीं दुकानों पर रोशनी की झालरेंए दीपकए सजावटी सामान और उपहार सजने लगे हैं।

मिठाईए कपड़ाए सराफाए बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारियों को त्योहार के दौरान ग्राहकी बढ़ने की उम्मीद है। इस बार नवंबर के शुरुआती सप्ताह में दीपावली होने से नौकरीपेशा परिवारों के हाथ में वेतन रहने का फायदा बाजार को मिल सकता है।

हालांकि प्रदेश के कुछ इलाकों में कम बारिश के कारण प्रभावित हुई किसानों की आर्थिक स्थिति ग्रामीण बाजार की खरीदारी पर असर डाल सकती है। इस तरह दीपोत्सव के उत्साह के बीच कारोबार के सामने उम्मीद और चुनौती दोनों मौजूद हैं।

दुकानदार कर रहे त्योहार की तैयारी
दीपावली से पहले बाजारों में सबसे ज्यादा हलचल सजावटी और पूजन सामग्री की दुकानों पर दिखाई देने लगती है। बिजली की झालरें, एलईडी लाइट, वंदनवार, तोरण, मोमबत्तियां, रंगोली के रंग और मिट्टी के दीपकों की मांग को देखते हुए दुकानदारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

पारंपरिक दीयों का कारोबार कुम्हारों के लिए भी साल के महत्वपूर्ण अवसरों में शामिल है। कपड़ा बाजार में बच्चों के परिधानए महिलाओं की साड़ियां और सूट तथा पुरुषों के कपड़ों की खरीदारी की उम्मीद है।

धनतेरस पर बर्तन और सोना.चांदी खरीदने की परंपरा के चलते सराफा और बर्तन बाजार पर भी ग्राहकों की नजर रहेगी। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणए घरेलू सामान और फर्नीचर कारोबारियों को भी त्योहार से बिक्री बढ़ने की आस है।

किसानों की कमजोर आय से ग्रामीण कारोबार प्रभावित होने की आशंका
शहरी बाजारों के विपरीत ग्रामीण क्षेत्रों की खरीदारी काफी हद तक कृषि आय पर निर्भर करती है। इस साल मानसून के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में कम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ाई है। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश सामान्य से करीब 4 प्रतिशत कम रहीए जबकि 11 जिलों में सामान्य से 80 प्रतिशत से भी कम वर्षा दर्ज की गई।

आलीराजपुर में बारिश की कमी अधिक रही। धार, झाबुआ, रतलामए नर्मदापुरम और हरदा सहित इंदौर-उज्जैन के कुछ क्षेत्रों में भी कम वर्षा की स्थिति सामने आई है। इसका असर फसलों और आगामी रबी सीजन की तैयारियों पर पड़ सकता है।

कृषि आय कमजोर रहने पर किसान त्योहार के खर्च में कटौती कर सकते हैं। ऐसे में गांवों में कपड़ेए घरेलू सामानए इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य गैर.जरूरी वस्तुओं की खरीदारी प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीण कारोबारियों के लिए इस बार ग्राहकी का रुख काफी हद तक किसानों की आर्थिक स्थिति पर निर्भर रहेगा।

धनतेरस से भाई दूज तक छह दिन चलेगा उत्सव
इस बार दीपावली से जुड़े प्रमुख पर्व 6 से 11 नवंबर तक मनाए जाएंगे। धनतेरस से शुरू होने वाला उत्सव भाई दूज तक चलेगा। इस दौरान खरीदारीए लक्ष्मी पूजनए गोवर्धन पूजा और भाई.बहन के पारंपरिक त्योहार का उल्लास रहेगा।

तारीख पर्व
6 नवंबर धनतेरस

7 नवंबर छोटी दीपावली

8 नवंबर दीपावली एवं लक्ष्मी पूजन

9 नवंबर कार्तिक अमावस्या

10 नवंबर गोवर्धन पूजा

11 नवंबर भाई दूज

दीपावली का महत्व केवल खरीदारी और सजावट तक सीमित नहीं है। दूसरे शहरों में रहने वाले परिवारों का घर लौटना, रिश्तेदारों से मिलना, पारंपरिक पकवान बनाना और बच्चों के साथ त्योहार मनाना भी इस पर्व की खासियत है। घरों में दीप जलाने और रंगोली सजाने की तैयारियों के बीच परिवारों में उत्साह का माहौल बनने लगा है।

बाजार की असली तस्वीर धनतेरस के बाद आएगी सामने... इस बार दीपावली के कारोबार की दिशा दो प्रमुख आर्थिक परिस्थितियां तय कर सकती हैं। महीने की शुरुआत में वेतन मिलने से शहरी नौकरीपेशा परिवारों की खरीदारी को सहारा मिलने की उम्मीद है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की आमदनी बाजार की ग्राहकी को प्रभावित कर सकती है।

फिलहाल दुकानदारों ने त्योहार के लिए स्टॉक और सजावट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब नजर धनतेरस से लेकर दीपावली तक बाजार में आने वाले ग्राहकों और उनकी खरीदारी पर रहेगी।

संबंधित समाचार

नशीले इंजेक्शनों के नेटवर्क का खुलासा
Top News

नशीले इंजेक्शनों के नेटवर्क का खुलासा:2856 इंजेक्शन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

23 minutes ago
वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर ऐसी टिप्पणी से विवाद
Top News

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर ऐसी टिप्पणी से विवाद:भीम आर्मी नेता ने नाराजगी जताते हुए लिया निशाने पर; कथाओं का बहिष्कार करने तथा विरोध प्रदर्शन की अपील

25 minutes ago
रुपए का 'हालचाल' भी तो पूछो
Top News

रुपए का 'हालचाल' भी तो पूछो

27 minutes ago
गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश
Top News

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश

31 minutes ago
प्रतिवादी के वकील के नाम जमीन बेचने की पॉवर ऑफ अटार्नी कैसे बन गई
Top News

प्रतिवादी के वकील के नाम जमीन बेचने की पॉवर ऑफ अटार्नी कैसे बन गई:मामला 150 करोड़ की मगरखेड़ा जमीन 9 करोड़ में बेचने का; भ्रष्ट आरक्षक फिरोज खान का भी कनेक्शन

42 minutes ago
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक का निधन
Top News

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक का निधन:एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस; 2013 में दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत

about 1 hour ago
पता पूछते हुए चाचा-भतीजे को उठा ले गए बदमाश
Top News

पता पूछते हुए चाचा-भतीजे को उठा ले गए बदमाश:डंडों से पीटा; राहगीरों ने बचाया, तीन नामजद समेत अन्य पर FIR

about 1 hour ago
पटाखों के अवैध कारोबार और कार्बाइड गन पर नजर
Top News

पटाखों के अवैध कारोबार और कार्बाइड गन पर नजर:दीपावली से पहले पुलिस का विशेष अभियान

about 1 hour ago
प्रॉपर्टी विवाद में शराब ठेकेदार पर छोटे भाई ने किया हमला
Top News

प्रॉपर्टी विवाद में शराब ठेकेदार पर छोटे भाई ने किया हमला:बहन को उसका हक दिलाने की कीमत बड़े भाई ने चुकाई

about 1 hour ago
खेल मैदान में बन रहे स्कूल निर्माण का विरोध
Top News

खेल मैदान में बन रहे स्कूल निर्माण का विरोध:रहवासियों ने जताई आपत्ति; शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

about 1 hour ago
गर्लफ्रेंड की सगाई बनी दुश्मनी की वजह
Top News

गर्लफ्रेंड की सगाई बनी दुश्मनी की वजह:युवक को अगवा कर पीटा; तीन चेक पर साइन करवाए, बैंक खाते से रुपए निकाले

about 1 hour ago
गोपुर थोक पटाखा मार्केट में 10 अवैध दुकानें सील
Top News

गोपुर थोक पटाखा मार्केट में 10 अवैध दुकानें सील:विजयवर्गीय, अग्रवाल, श्रीनाथ, बाबा और श्रीश्याम फायर वर्क्स नामों को लेकर भी उठे सवाल

about 1 hour ago
नशा मुक्ति केंद्र एक बार फिर चर्चा में
Top News

नशा मुक्ति केंद्र एक बार फिर चर्चा में:पहले भागे मरीज, अब मारपीट और मौत का दावा; भर्ती मरीजों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल

about 1 hour ago
स्थापना दिवस पर उद्योगों और स्टार्टअप्स को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात
Top News

स्थापना दिवस पर उद्योगों और स्टार्टअप्स को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात:900 से अधिक MSME इकाइयों को 450 करोड़; 120 स्टार्टअप्स को 47.80 करोड़ की प्रोत्साहन राशि जारी

about 2 hours ago
गांजे की तस्करी का खुलासा
Top News

गांजे की तस्करी का खुलासा:पेंट के डिब्बों के बीच छिपाई थी 28 बोरियां; कंटेनर चालक सहित दो गिरफ्तार, करोड़ों का नशा जब्त

about 2 hours ago
छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी; घटना से हॉस्टल में हड़कंप मच गया

about 2 hours ago
खुशियों का शुभ मुहूर्त
Top News

खुशियों का शुभ मुहूर्त:उमंग, उल्लास और समृद्धि का महासंगम, धन-धान्य का मंगल संयोग

about 2 hours ago
युवती ने दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर घर बुलाकर बनाया
Top News

युवती ने दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर घर बुलाकर बनाया:हनीट्रैप का शिकार हो गया बजरंगी; झूठे केस में फंसाने का आरोप

about 2 hours ago
INDIA गठबंधन की वोट बचाओ, देश बचाओ रैली आज
Top News

INDIA गठबंधन की वोट बचाओ, देश बचाओ रैली आज:रामलीला मैदान में जुट रहे विपक्षी नेता; CEC के इस्तीफे की मांग

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, सेना के शौर्य और बलिदान को नमन
Top News

वीडियो देखिये, सेना के शौर्य और बलिदान को नमन:मुख्यमंत्री ने शौर्य स्मारक में रोपा ‘संकल्प वृक्ष’; प्रदेश के सभी जिलों की मिट्टी से हुआ पौधरोपण

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!