छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी; घटना से हॉस्टल में हड़कंप मच गया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सिवनी की रहने वाली छात्रा जूलिया उइके का शव रविवार को हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला।
वह इंदौर में रहकर मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
सिवनी की रहने वाली थी जूलिया
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान जूलिया उइके (20), पिता शैलेंद्र उइके, निवासी सिवनी जिले के रूप में हुई है। जूलिया पढ़ाई के सिलसिले में इंदौर आई थी और भंवरकुआं क्षेत्र स्थित तिषविला हॉस्टल में रहकर लोक सेवा आयोग सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह पिछले कुछ समय से हॉस्टल में रह रही थी।
काफी देर तक नहीं खुला कमरे का दरवाजा
जानकारी के मुताबिक, रविवार को जूलिया के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला। इस पर उसकी सहपाठियों और हॉस्टल प्रबंधन को संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद जब कमरे के अंदर देखा गया तो जूलिया फंदे पर लटकी हुई मिली। यह दृश्य देखकर हॉस्टल में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
एमवाय अस्पताल भेजा शव, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही भंवरकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए छात्रा के शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया। घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई गई। छात्रा के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
फिलहाल छात्रा की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हॉस्टल में उसके साथ रहने वाली छात्राओं और प्रबंधन से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले छात्रा की परिस्थितियां कैसी थीं और किन कारणों से यह दुखद घटना हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
संबंधित समाचार

नशीले इंजेक्शनों के नेटवर्क का खुलासा:2856 इंजेक्शन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर ऐसी टिप्पणी से विवाद:भीम आर्मी नेता ने नाराजगी जताते हुए लिया निशाने पर; कथाओं का बहिष्कार करने तथा विरोध प्रदर्शन की अपील

रुपए का 'हालचाल' भी तो पूछो

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश

प्रतिवादी के वकील के नाम जमीन बेचने की पॉवर ऑफ अटार्नी कैसे बन गई:मामला 150 करोड़ की मगरखेड़ा जमीन 9 करोड़ में बेचने का; भ्रष्ट आरक्षक फिरोज खान का भी कनेक्शन

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक का निधन:एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस; 2013 में दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत

पता पूछते हुए चाचा-भतीजे को उठा ले गए बदमाश:डंडों से पीटा; राहगीरों ने बचाया, तीन नामजद समेत अन्य पर FIR

पटाखों के अवैध कारोबार और कार्बाइड गन पर नजर:दीपावली से पहले पुलिस का विशेष अभियान

प्रॉपर्टी विवाद में शराब ठेकेदार पर छोटे भाई ने किया हमला:बहन को उसका हक दिलाने की कीमत बड़े भाई ने चुकाई

खेल मैदान में बन रहे स्कूल निर्माण का विरोध:रहवासियों ने जताई आपत्ति; शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

गर्लफ्रेंड की सगाई बनी दुश्मनी की वजह:युवक को अगवा कर पीटा; तीन चेक पर साइन करवाए, बैंक खाते से रुपए निकाले

गोपुर थोक पटाखा मार्केट में 10 अवैध दुकानें सील:विजयवर्गीय, अग्रवाल, श्रीनाथ, बाबा और श्रीश्याम फायर वर्क्स नामों को लेकर भी उठे सवाल

नशा मुक्ति केंद्र एक बार फिर चर्चा में:पहले भागे मरीज, अब मारपीट और मौत का दावा; भर्ती मरीजों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल

स्थापना दिवस पर उद्योगों और स्टार्टअप्स को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात:900 से अधिक MSME इकाइयों को 450 करोड़; 120 स्टार्टअप्स को 47.80 करोड़ की प्रोत्साहन राशि जारी

दीपोत्सव के इंतजार में महकने लगे घर-आंगन और बाजार:खुशियों के स्वागत की तैयारियां शुरू

गांजे की तस्करी का खुलासा:पेंट के डिब्बों के बीच छिपाई थी 28 बोरियां; कंटेनर चालक सहित दो गिरफ्तार, करोड़ों का नशा जब्त

खुशियों का शुभ मुहूर्त:उमंग, उल्लास और समृद्धि का महासंगम, धन-धान्य का मंगल संयोग

युवती ने दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर घर बुलाकर बनाया:हनीट्रैप का शिकार हो गया बजरंगी; झूठे केस में फंसाने का आरोप

INDIA गठबंधन की वोट बचाओ, देश बचाओ रैली आज:रामलीला मैदान में जुट रहे विपक्षी नेता; CEC के इस्तीफे की मांग

वीडियो देखिये, सेना के शौर्य और बलिदान को नमन:मुख्यमंत्री ने शौर्य स्मारक में रोपा ‘संकल्प वृक्ष’; प्रदेश के सभी जिलों की मिट्टी से हुआ पौधरोपण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!