गांजे की तस्करी का खुलासा: पेंट के डिब्बों के बीच छिपाई थी 28 बोरियां; कंटेनर चालक सहित दो गिरफ्तार, करोड़ों का नशा जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 871 किलो 95 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रुपए आंकी गई है।
412 डिब्बों के बीच छिपा रखी थीं 28 बोरियां
तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए गांजे की 28 बोरियां कंटेनर में रखे पेंट के 412 डिब्बों के बीच छिपा रखी थीं।
पुलिस ने कंटेनर चालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में जबलपुर पुलिस के साथ उत्तर प्रदेश के झांसी की नारकोटिक्स विंग भी शामिल रही।
एनएच-30 पर पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध कंटेनर दिखा
पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब 2 बजे गोसलपुर थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच और गोसलपुर पुलिस की संयुक्त टीम एनएच-30 पर पेट्रोलिंग कर रही थी।
इसी दौरान मुस्करा मोड़ के पास तेज रफ्तार से जा रहे एक संदिग्ध कंटेनर पर पुलिस की नजर पड़ी।
पुलिस टीम ने कंटेनर का पीछा किया और मोहतरा टोल के पास घेराबंदी कर उसे रोक लिया।
कंटेनर में मौजूद चालक और एक अन्य व्यक्ति ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
871 किलो 95 ग्राम निकला वजन
कंटेनर की तलाशी लेने पर उसमें पेंट के 412 डिब्बे मिले। इनके बीच गांजे की 28 बोरियां छिपाकर रखी गई थीं। बोरियों में गांजे के पैकेट खाकी रंग के टेप से पैक किए गए थे। पुलिस ने गांजे का वजन कराया तो कुल 871 किलो 95 ग्राम निकला।
इसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने गांजे के साथ पेंट के डिब्बे और तस्करी में इस्तेमाल कंटेनर भी जब्त कर लिया।
एक खेप पहुंचाने के बदले मिलने थे एक लाख रुपए
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी 45 वर्षीय धर्मवीर सिंह और पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर निवासी 24 वर्षीय विक्रम करमाकर के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में कंटेनर चालक धर्मवीर सिंह ने बताया कि ओडिशा के बलांगीर निवासी प्रभात साहू के कहने पर वह गांजे की खेप मध्य प्रदेश लेकर आया था।
इसके बदले उसे एक बार गांजा पहुंचाने के लिए एक लाख रुपए मिलने थे।
आरोपी के मुताबिक, 27 अक्टूबर को प्रभात साहू के यहां से गांजे की 28 बोरियां कंटेनर में लोड की गई थीं। इन्हें मैहर पहुंचने से पहले एक जियो पेट्रोल पंप के पास उतारना था।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस अब इस तस्करी के पीछे जुड़े लोगों, गांजे की सप्लाई के स्रोत और मध्य प्रदेश में इसके नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
ओडिशा के बलांगीर निवासी बताए गए प्रभात साहू सहित अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

नशीले इंजेक्शनों के नेटवर्क का खुलासा:2856 इंजेक्शन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर ऐसी टिप्पणी से विवाद:भीम आर्मी नेता ने नाराजगी जताते हुए लिया निशाने पर; कथाओं का बहिष्कार करने तथा विरोध प्रदर्शन की अपील

रुपए का 'हालचाल' भी तो पूछो

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश

प्रतिवादी के वकील के नाम जमीन बेचने की पॉवर ऑफ अटार्नी कैसे बन गई:मामला 150 करोड़ की मगरखेड़ा जमीन 9 करोड़ में बेचने का; भ्रष्ट आरक्षक फिरोज खान का भी कनेक्शन

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक का निधन:एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस; 2013 में दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत

पता पूछते हुए चाचा-भतीजे को उठा ले गए बदमाश:डंडों से पीटा; राहगीरों ने बचाया, तीन नामजद समेत अन्य पर FIR

पटाखों के अवैध कारोबार और कार्बाइड गन पर नजर:दीपावली से पहले पुलिस का विशेष अभियान

प्रॉपर्टी विवाद में शराब ठेकेदार पर छोटे भाई ने किया हमला:बहन को उसका हक दिलाने की कीमत बड़े भाई ने चुकाई

खेल मैदान में बन रहे स्कूल निर्माण का विरोध:रहवासियों ने जताई आपत्ति; शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

गर्लफ्रेंड की सगाई बनी दुश्मनी की वजह:युवक को अगवा कर पीटा; तीन चेक पर साइन करवाए, बैंक खाते से रुपए निकाले

गोपुर थोक पटाखा मार्केट में 10 अवैध दुकानें सील:विजयवर्गीय, अग्रवाल, श्रीनाथ, बाबा और श्रीश्याम फायर वर्क्स नामों को लेकर भी उठे सवाल

नशा मुक्ति केंद्र एक बार फिर चर्चा में:पहले भागे मरीज, अब मारपीट और मौत का दावा; भर्ती मरीजों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल

स्थापना दिवस पर उद्योगों और स्टार्टअप्स को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात:900 से अधिक MSME इकाइयों को 450 करोड़; 120 स्टार्टअप्स को 47.80 करोड़ की प्रोत्साहन राशि जारी

दीपोत्सव के इंतजार में महकने लगे घर-आंगन और बाजार:खुशियों के स्वागत की तैयारियां शुरू

छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी; घटना से हॉस्टल में हड़कंप मच गया

खुशियों का शुभ मुहूर्त:उमंग, उल्लास और समृद्धि का महासंगम, धन-धान्य का मंगल संयोग

युवती ने दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर घर बुलाकर बनाया:हनीट्रैप का शिकार हो गया बजरंगी; झूठे केस में फंसाने का आरोप

INDIA गठबंधन की वोट बचाओ, देश बचाओ रैली आज:रामलीला मैदान में जुट रहे विपक्षी नेता; CEC के इस्तीफे की मांग

वीडियो देखिये, सेना के शौर्य और बलिदान को नमन:मुख्यमंत्री ने शौर्य स्मारक में रोपा ‘संकल्प वृक्ष’; प्रदेश के सभी जिलों की मिट्टी से हुआ पौधरोपण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!