वीडियो देखिये, शिप्रा आरती के दौरान रामघाट पर विवाद: पूजन सामग्री विक्रेताओं में विवाद; श्रद्धालुओं से भी मारपीट का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
धर्मनगरी उज्जैन के रामघाट स्थित शिप्रा नदी के किनारे उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब फूल-पत्ती बेचने वाले कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़कर विवाद में बदल गई और मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, झगड़े के दौरान कुछ श्रद्धालुओं के साथ भी मारपीट की गई, जो शाम की आरती में शामिल होने पहुंचे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रामघाट पर फूल-पत्ती बेचने को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में उग्र हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस और धक्का-मुक्की हुई। आरोप है कि विवाद के बीच आरती में शामिल कुछ श्रद्धालु भी इसकी चपेट में आ गए और उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे घाट पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद घाट पर शांति व्यवस्था बहाल कराई गई। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है और विवाद के कारणों की जांच की जा रही है।
घटना के दौरान घाट पर मौजूद लोगों ने धार्मिक स्थल पर इस तरह की घटना पर नाराजगी जताई और प्रशासन से मांग की कि रामघाट पर व्यवस्था बनाए रखने तथा ऐसे विवादों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!