वीडियो देखिये, श्रावण मास की शुरुआत पर मुख्यमंत्री की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं: श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विशेष निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रावण मास के शुभारंभ पर प्रदेश, देश और उज्जैनवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्रावण मास भगवान भोलेनाथ की आराधना और भक्ति का सबसे पवित्र समय है, जिसमें श्रद्धालु पूरे माह शिव उपासना में लीन रहते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी प्रमुख तीर्थस्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
श्रद्धालुओं की सुविधा सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि जहां-जहां कांवड़ यात्रियों का आवागमन होता है, वहां मार्गों पर समुचित प्रबंधन किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी क्षमता के अनुसार कांवड़ यात्रियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर रही है।
उन्होंने विशेष रूप से बताया कि महाकालेश्वर (उज्जैन) और ओंकारेश्वर में श्रावण मास के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़ यात्री पहुंचते हैं। इसे देखते हुए दर्शन व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, यातायात और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार और प्रशासन आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।
बारिश को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील
मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से अपील की कि श्रावण मास के दौरान बारिश का मौसम भी रहता है, इसलिए यात्रा पर निकलते समय आवश्यक कपड़े और जरूरी सामान साथ रखें। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों का ध्यान रखने और यात्रा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालु प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि सभी लोग सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से दर्शन कर सकें।
त्योहारों के मौसम में बढ़ेगी गतिविधियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावण और भाद्रपद के इन दो महीनों में प्रदेश में अनेक धार्मिक पर्व और आयोजन होते हैं। इसके बाद नवरात्रि, दशहरा और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार भी आते हैं। ऐसे में प्रशासन पहले से ही व्यापक तैयारियों में जुटा हुआ है, ताकि सभी धार्मिक आयोजनों का शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासन और आमजन के सहयोग से श्रावण मास के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित होंगी और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सहज दर्शन का लाभ मिलेगा।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!