वीडियो देखिये, हादसों के लिए बदनाम चौराहे पर गई एक्टिवा सवार की जान: ट्रक की चपेट में आने से उड़ गए प्राण पखेरू; चालक फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हादसों का पर्याय बन चुके एमआर-10 चौराहे पर दोपहर डेढ़ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक्टिवा सवार की मौत हो गई। पीछे से आए एक ट्रक ने उन्हें बुरी तरह कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया । मौके पर अफरा-तफरी में किसी शख्स ने मृतक का मोबाइल फोन भी उठा लिया। इससे मृतक की पहचान में परेशानी आ रही है।
प्रवीण शुक्ला नामक शख्स ने घटना के बारे में खुलासा फर्स्ट को बताया कि एक्टिवा सवार जब एमआर-10 चौराहे के पास से गुजर रहा था, तभी अचानक उनका वाहन स्लिप हो गया और पास से जा रहाे ट्रक की चपेट में आ गया। इससे एक्टिवा सवार की जोरदार टक्कर के बाद मौके पर ही जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार भारी वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
संयोग से उस वक्त मौके पर एक महिला यातायात पुलिसकर्मी मौजूद थीं। उन्होंने तत्काल स्थिति संभाली और ट्रक को साइड करवाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और थोड़ी देर में पुलिस दल मौके पर पहुंच गया।हादसे की गंभीरता के बावजूद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके फरार हो गया।
मौके पर मची अफरा-तफरी के बीच कोई अज्ञात व्यक्ति मृतक का मोबाइल फोन उठाकर रफूचक्कर हो गया, जिससे परिजनों तक सूचना पहुंचाने में भी देरी हो रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। ट्रक चालक की तलाश में पुलिस जुट गई है। मोबाइल चोरी के मामले में भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!