वीडियो देखिये, पुलिस ने किन बदमाशों का निकाला जुलूस: कान पकड़कर सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई; पथराव कांड में इतने आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के कंजर मोहल्ला में मामूली वाहन टकराने से शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दो दिन पहले हुई इस घटना में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
चार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी
थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में संजय उर्फ सूरज, रोनित, शुभम, पंकज राठौर, अमन राठौर, मोहित राठौर, अंकित राठौर, दिलीप, चांदनी राठौर और ईशा शामिल हैं। इनमें से चार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिसके चलते पुलिस ने सख्त रुख अपनाया।
आरोपियों का निकाला जुलूस
घटना के बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपियों का इलाके में जुलूस निकाला। इस दौरान उन्हें कान पकड़कर सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई गई। आरोपियों से ‘अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’ जैसे नारे भी लगवाए गए। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।
सख्ती का संदेश
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य इलाके में शांति बनाए रखना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संदिग्धों की तलाश भी की जा रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!