वीडियो देखिये, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता के साथ त्वरित कार्यवाही: नशे में धुत ट्रैक्टर चालक को यातायात पुलिस ने रोका; दुर्घटना की आशंका को टाला
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में यातायात पुलिस की सतर्कता से शुक्रवार को नवलखा चौराहे पर एक बड़ा हादसा टल गया। ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम ने एक ट्रैक्टर चालक को नशे की हालत में लहराते हुए वाहन चलाते देखा और तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रोक लिया।
एएसआई अनिल चौहान और उनकी टीम नवलखा चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभाल रही थी, तभी उनकी नजर एक ट्रैक्टर पर पड़ी जो सड़क पर लहराते हुए आगे बढ़ रहा था। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए टीम ने तुरंत ट्रैक्टर को रुकवाया। चालक से बातचीत करने पर वह अत्यधिक नशे की हालत में पाया गया। उसके साथ बैठे अन्य व्यक्ति भी नशे में थे।
इसके बाद यातायात पुलिस ने थाना भवरकुआ बीट को सूचना दी और ट्रैक्टर सहित चालक को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए थाने के सुपुर्द कर दिया। थाना भवरकुआ द्वारा मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल खुद के लिए बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है, इसलिए ऐसी लापरवाही से सख्ती से बचें।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!