वीडियो देखिये, कैसा कहर ढा रहा मानसून: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से हजारों यात्री फंसे; इस राज्य में बारिश से 10 मौतें, इतनी ट्रेनें रद्द
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस वर्ष सामान्य से पहले पूरे देश को कवर कर लिया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने 36 दिनों में पूरे भारत को अपनी चपेट में ले लिया, जबकि सामान्य तौर पर इसमें करीब 38 दिन लगते हैं। हालांकि, विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले दो दिनों के बाद मानसून की सक्रियता कुछ कम हो सकती है। इस बीच उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश जनजीवन पर भारी पड़ रही है।
उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। उत्तरकाशी जिले में स्यानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे और नालूपानी के निकट गंगोत्री हाईवे भूस्खलन के कारण प्रभावित हुए। यमुनोत्री मार्ग बंद होने से करीब एक हजार यात्री रास्ते में फंस गए।
बाद में गंगोत्री हाईवे से मलबा हटाकर यातायात बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। वहीं टिहरी जिले में भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने तीन परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मार्ग भी चट्टानें गिरने से बाधित है, जबकि हरिद्वार में कई इलाकों में तीन से चार फीट तक जलभराव दर्ज किया गया। भारी बारिश को देखते हुए राज्य के 10 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।
उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 69 शहरों में बारिश दर्ज की गई। बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। बुलंदशहर में मस्जिद की जर्जर दीवार गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की जान चली गई, जबकि हरदोई में नदी के तेज बहाव में दो बहनें बह गईं। कई जिलों में जलभराव और जनजीवन प्रभावित होने की खबरें हैं।
राजस्थान में भी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। धौलपुर में एक मकान ढहने से छह लोग मलबे में दब गए, जबकि अजमेर के किशनगढ़ में कच्चा मकान गिरने से दंपती और उनका बच्चा मलबे में फंस गए। लगातार बारिश के कारण रेलवे संचालन भी प्रभावित हुआ है। राज्य में छह ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई अन्य ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला में लगातार बारिश के कारण एक रिटेनिंग वॉल का हिस्सा ढह गया, जिससे सड़क पर मलबा फैल गया और कई वाहन फंस गए।
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा, हालांकि दो दिन बाद मानसून की गति में कुछ कमी आने की संभावना है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!