वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला: बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
'मेरे पति ने बहुत मेहनत से बनाया था यह मकान... इसे मत तोड़िए...।' यह गुहार उस बेबस महिला की थी, जिसकी आंखों के सामने उसकी जिंदगीभर की खुशियां मलबे में बदल रही थीं। जिस घर को पति ने वर्षों की मेहनत और पाई-पाई जोड़कर बनाया था, उसी की दीवारों पर बुलडोजर चलता देख महिला अपने आंसू नहीं रोक सकी।
वह बार-बार मकान बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन कार्रवाई जारी रही। इंदौर के एमआर-10 स्थित कृष्णबाग कॉलोनी में सोमवार सुबह ऐसे कई भावुक दृश्य सामने आए, जिन्होंने वहां मौजूद लोगों को झकझोर दिया।
पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला
कृष्णबाग कॉलोनी में सुबह बुलडोजर पहुंचते ही रहवासियों में अफरा-तफरी मच गई। वर्षों से जिन मकानों में परिवार रह रहे थे, उन्हें तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई तो महिलाओं का दर्द छलक पड़ा। एक महिला अपने पति की मेहनत से बनाए मकान को बचाने की गुहार लगाती रही। उसके लिए यह सिर्फ ईंट और सीमेंट से बना घर नहीं, बल्कि पति के संघर्ष, त्याग और परिवार की अनगिनत यादों का संसार था।
मकान टूटने के साथ ही वर्षों की मेहनत आंखों के सामने बिखरती देख महिला बिलख उठी। आसपास मौजूद अन्य परिवारों की भी स्थिति कुछ ऐसी ही थी। किसी को बच्चों के भविष्य की चिंता थी तो किसी को सिर से छत छिन जाने का दुख।
किसी ने कर्ज लिया, किसी ने जिंदगीभर की कमाई लगा दी
कॉलोनी में रहने वाले कई परिवारों के लिए अपना मकान बनाना जिंदगी का सबसे बड़ा सपना था। किसी ने बैंक से लोन लेकर घर खरीदा तो किसी ने वर्षों की बचत इसमें लगा दी। रहवासियों का कहना है कि उन्होंने मकानों की रजिस्ट्री कराई और वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भी जमा किए।
अब उन्हीं मकानों पर बुलडोजर चलने से परिवारों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। जिन कमरों में बच्चों का बचपन बीता, जहां बेटियों ने पढ़ाई की और परिवारों ने खुशियां मनाईं, वहां अब मलबे के ढेर दिखाई दे रहे हैं।
23 साल पुराने जमीन विवाद में 62 मकानों पर कार्रवाई
कृष्णबाग कॉलोनी में यह कार्रवाई ग्राम खजराना के सर्वे नंबर 66/2(क) की 0.720 हेक्टेयर जमीन से जुड़े विवाद के कारण की गई। बिल्डर्स और रहवासियों के बीच वर्ष 2003 से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मामला तहसीलदार से लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है।
शुक्रवार को हाईकोर्ट की डबल बेंच ने जगदीश कुमावत सहित 19 रहवासियों को अंतरिम राहत देते हुए फिलहाल बेदखल नहीं करने का आदेश दिया था। वहीं, शेष 62 मकानों को हटाने की कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया। इसके बाद नगर निगम ने सोमवार सुबह कॉलोनी में रिमूवल कार्रवाई शुरू की।
संबंधित समाचार

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार?:फिर मचा हंगामा!

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत

वॉट्सएप वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी:एक गलती से लीक हो सकती है गोपनीय जानकारी; गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने जारी की एडवाइजरी

MP बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में बड़ा बदलाव:अब इन सवालों में नहीं मिलेगा दूसरा विकल्प

45 घर टूटे, 45 सपने दफन... बिलखते रहे परिवार:उजड़े आशियाने; जिंदगीभर की कमाई चंद मिनटों में मिट्टी बनी

गर्भ में थे जुड़वा बच्चे, एंबुलेंस का इंतजार करती रही गर्भवती महिला:बार-बार फोन लगाने के बावजूद नहीं पहुंची जननी एक्सप्रेस

हाय रे घर का कलेश!:बेटी को लेने आया पिता, विवाद में खुद को लगा ली आग

शहर में ट्रैफिक का बुरा हाल:300 मीटर का सफर तय करने में लग रहे 15 मिनट; इस वजह से रोज जाम से जूझ रहे लोग

महंगाई की आंच अब रोटी तक महीनेभर में गेहूं और आटा दोनों महंगे:महंगाई की चक्की में पिस रही आम जनता; गेहूं-आटे के दामों में उछाल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:कार्रवाई के लिए फोन बेअसर हुआ तो दरवाजे पर जाकर वसूला जुर्माना

एक दिन पहले खरीदी कार:अगले ही दिन बुझ गया घर का इकलौता चिराग; नेपा नगर से लौटते समय सिमरोल बायपास पर दो कारों की आमने-सामने से भिड़ंत

एंबुलेंस आई न ऑटो, मौत के बाद भी चार घंटे इंतजार...:समाजसेवी ने ठेले से पहुंचाया अस्पताल महिला का शव

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी हटाने पर भड़का आक्रोश:कांग्रेस और सब्जी विक्रेताओं ने घेरा नगर निगम मुख्यालय; प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल तैनात

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:जमीन में गाड़कर रखा महुआ लहान किया नष्ट; खुदाई में निकले कई ड्रम

नशेड़ी बना तस्कर, लत के लिए फैलाया कारोबार:खजराना पुलिस ने 2.20 लाख की 21 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स के साथ दबोचा

डीजे पर पाबंदी सिर्फ कागजों में:पब में रातभर धमाका; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई से परहेज

धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर:पांच महीने पहले हुई थी पहचान; नकद भुगतान कर बनाया था विश्वास
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!