आकाश ने संभाला मंच: मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 भाजपा परिवार का दीपावली मिलन समारोह कल सुबह छोटा बांगड़दा स्थित बाबा श्री गार्डन में हुआ, लेकिन इस बार उल्लास के साथ शोक की छाया भी रही। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के परम मित्र और भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र व्यास का निधन हो गया। इसी वजह से कैलाश विजयवर्गीय कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।
उनकी ओर से पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और उनकी माता आशा विजयवर्गीय ने मंच संभाला। कार्यक्रम की शुरुआत में दिवंगत वीरेंद्र व्यास को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि कैलाश जी अपने बचपन के मित्र के निधन से बेहद दुखी हैं।
वे अस्पताल और परिजन के पास गए थे। पूर्व से तय कार्यक्रम होने और हजारों कार्यकर्ताओं के पहुंचने के कारण आयोजन को स्थगित नहीं किया गया, लेकिन इस बार उत्सव सादगी के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम कैलाश विजयवर्गीय की कल्पना है। वे पूरे इंदौर और प्रदेश को अपना परिवार मानते हैं। दीपावली, होली, रक्षाबंधन से लेकर मकर संक्रांति तक हर त्योहार वे कार्यकर्ताओं और उनके परिजन के साथ मनाते हैं।
पार्टी का कार्य करना हमारे लिए पूजा के समान... आकाश ने कहा कि पहले कैलाश जी दीपावली पर परिवार के साथ कपड़े खरीदने जाते थे तो कार्यकर्ताओं को भी दुकान पर बुलाकर उनकी पसंद के कपड़े दिलवाते थे। अब परिवार बड़ा हो गया है, इसलिए भव्य आयोजन कर गीत-संगीत और उपहार दिए जाते हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अभियान चल रहा है। कोई भी व्यक्ति बूथ, वार्ड और विधानसभा में ऐसा नहीं होना चाहिए जिसका नाम वोटर लिस्ट में न हो।
उन्होंने कहा कि हर सप्ताह ओम नमः शिवाय जाप का आयोजन हो रहा है। आज वार्ड नंबर 4 के गोपाल मालू उद्यान में जाप होगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन जाप के लिए ‘देव से महादेव’ एप बनाया गया है।
29 नवंबर को महाराणा प्रताप संकुल, बाणगंगा से दुर्गा वाहिनी का पथ संचलन निकलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नमो कोचिंग से एमपीपीएससी सहित अन्य परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जा रही है।
भाजपा के वरिष्ठजन का किया सम्मान: कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। साधु-संतों के साथ भाजपा के 30 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इनमें कैलाश चौधरी, विमल बड़जात्या, रमाकांत तिवारी, गोविंद गौतम, राधेश्याम वाजपेयी, लक्ष्मीनारायण साहू, सूरज शुक्ला, कमलेश रायकवार व पद्मिनी ठाकुर प्रमुख थे। भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भी मंच से सम्मान किया गया।
समारोह में कैलाश विजयवर्गीय की वैवाहिक वर्षगांठ होने पर उनकी पत्नी आशा विजयवर्गीय ने मंच पर उपस्थित संतों से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में आकाश विजयवर्गीय ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी और कार्यकर्ताओं के साथ नृत्य किया।
इस अवसर पर गन्नू महाराज ने अपने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर पवनानंदजी, महामंडलेश्वर डॉ. चैतन्यदासजी, सतीश महाराज, अजत्रदासजी, भाजपा नेता अशोक चौहान चांदू नेता, गोविंदसिंह पंवार, जयदीप जैन, अजय कुशवाह, भाजपा पार्षद और मंडल अध्यक्ष के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कैलाश अब एक नाम नहीं, एक संस्था हैं... पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि यह कार्यक्रम उस दीप की प्रतिज्ञा है, जिसे कैलाश कहते हैं। 1983 से एक वार्ड से यात्रा शुरू करने वाले कैलाश ने अपनी ज्योति से हिमालय से कन्याकुमारी तक पार्टी को रोशन किया। कैलाश अब एक नाम नहीं, एक संस्था बन गए हैं।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार?:फिर मचा हंगामा!

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत

वॉट्सएप वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी:एक गलती से लीक हो सकती है गोपनीय जानकारी; गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने जारी की एडवाइजरी

MP बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में बड़ा बदलाव:अब इन सवालों में नहीं मिलेगा दूसरा विकल्प

45 घर टूटे, 45 सपने दफन... बिलखते रहे परिवार:उजड़े आशियाने; जिंदगीभर की कमाई चंद मिनटों में मिट्टी बनी

गर्भ में थे जुड़वा बच्चे, एंबुलेंस का इंतजार करती रही गर्भवती महिला:बार-बार फोन लगाने के बावजूद नहीं पहुंची जननी एक्सप्रेस

हाय रे घर का कलेश!:बेटी को लेने आया पिता, विवाद में खुद को लगा ली आग

शहर में ट्रैफिक का बुरा हाल:300 मीटर का सफर तय करने में लग रहे 15 मिनट; इस वजह से रोज जाम से जूझ रहे लोग

महंगाई की आंच अब रोटी तक महीनेभर में गेहूं और आटा दोनों महंगे:महंगाई की चक्की में पिस रही आम जनता; गेहूं-आटे के दामों में उछाल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:कार्रवाई के लिए फोन बेअसर हुआ तो दरवाजे पर जाकर वसूला जुर्माना

एक दिन पहले खरीदी कार:अगले ही दिन बुझ गया घर का इकलौता चिराग; नेपा नगर से लौटते समय सिमरोल बायपास पर दो कारों की आमने-सामने से भिड़ंत

एंबुलेंस आई न ऑटो, मौत के बाद भी चार घंटे इंतजार...:समाजसेवी ने ठेले से पहुंचाया अस्पताल महिला का शव

वीडियो देखिये, सब्जी मंडी हटाने पर भड़का आक्रोश:कांग्रेस और सब्जी विक्रेताओं ने घेरा नगर निगम मुख्यालय; प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल तैनात

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:जमीन में गाड़कर रखा महुआ लहान किया नष्ट; खुदाई में निकले कई ड्रम

नशेड़ी बना तस्कर, लत के लिए फैलाया कारोबार:खजराना पुलिस ने 2.20 लाख की 21 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स के साथ दबोचा

डीजे पर पाबंदी सिर्फ कागजों में:पब में रातभर धमाका; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई से परहेज

धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर:पांच महीने पहले हुई थी पहचान; नकद भुगतान कर बनाया था विश्वास
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!