खबर
Top News

वीडियो देखिये, जल्दी लौट आऊंगा कहकर निकला था बेटा: अब नर्मदा नदी में की जा रही तलाश; हादसे के बाद पिता का छलका दर्द

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जुलाई 2026, 2:21 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, खरगोन। 
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर स्थित सहस्त्रधारा घाट पर नर्मदा नदी की तेज धारा में बहे इंदौर निवासी 30 वर्षीय युवक अर्पित हाड़ा का सोमवार तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। बेटे की तलाश में परेशान पिता अमर सिंह हाड़ा ने बताया कि अर्पित रविवार दोपहर परिवार के साथ घर से निकला था और जाते समय उसने सिर्फ इतना कहा था कि वह जल्द लौट आएगा।

अमर सिंह हाड़ा ने बताया कि अर्पित अपने दोस्त की फैमिली और अपनी फैमिली के साथ इंदौर से निकला था। गाड़ी में एक बच्चे समेत कुल पांच लोग थे। उन्होंने कहा कि बेटे ने घर से निकलते समय महेश्वर जाने की जानकारी नहीं दी थी। हादसे के बाद से परिवार सदमे में है और अब तक अर्पित का कोई पता नहीं चल पाया है।

पिता ने बताया कि अर्पित हाड़ा 'जैविक पोषण ऑल इंडिया' नाम से अपना खुद का व्यापार चलाता था। उसकी शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। पत्नी का नाम पूजा है और उनका तीन साल का बेटा भी है।

जानकारी के अनुसार, अर्पित हाड़ा इंदौर के निपानिया क्षेत्र के रहने वाले थे। वे परिवार के साथ महेश्वर और आसपास के पर्यटन स्थलों पर घूमने आए थे। रविवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच वे जलकोटी स्थित सहस्त्रधारा घाट पहुंचे। यहां नर्मदा नदी में स्नान करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी के साथ तेज बहाव में चले गए।

परिवार के सामने देखते ही देखते अर्पित कुछ ही सेकेंड में नदी की धारा में ओझल हो गए। पत्नी और भाई ने मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन तेज बहाव और गहरे पानी के कारण कोई भी नदी में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

घटना की सूचना मिलते ही महेश्वर पुलिस, होमगार्ड की रेस्क्यू टीम और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। टीम ने देर शाम से रात तक नर्मदा के विभिन्न हिस्सों, कुंडों और बहाव वाले क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन अर्पित का कोई पता नहीं चल सका।

अंधेरा होने के कारण रविवार रात रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। सोमवार सुबह करीब 6 बजे से पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने नावों के जरिए दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल युवक की तलाश जारी है।

महेश्वर थाना प्रभारी ने बताया कि जलकोटी-सहस्त्रधारा क्षेत्र तेज बहाव, गहरे पानी और पथरीले तल के कारण बेहद जोखिम भरा है। उन्होंने पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अनजान और गहरे पानी वाले स्थानों पर स्नान करने से बचें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

सहस्त्रधारा और नर्मदा घाट क्षेत्र में पिछले तीन महीनों में डूबने या तेज बहाव में बहने की यह चौथी घटना बताई जा रही है। इससे पहले 11 मई, 10 जून और 27 जून को भी ऐसे हादसे सामने आ चुके हैं।

स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और स्थायी गोताखोरों की तैनाती की मांग उठाई है। वहीं, एसडीएम पूर्वा मंडलोई ने बताया कि क्षेत्र में स्थायी गोताखोरों और पुलिस बल की तैनाती के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा।


संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 7 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 7 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 7 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 8 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 8 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 8 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 8 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 8 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 8 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 8 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 8 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 9 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 9 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 9 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 9 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 9 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 9 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 9 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!