खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद भाजपा विधायक का करीबी दुकान बंद कर हुआ फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

पुलिस बोली: गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी; नहीं मिले आरोपी, जल्द करेंगे गिरफ्तार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस की साठगांठ के चलते भवरकुआं थाना क्षेत्र के शिवमपुरी कॉलोनी मेन रोड पर रातभर दुकान चलाकर मनमाने रेट पर धड़ल्ले गुटखा पाउच, सिगरेट और चाय नाश्ता बेचने वाले भाजपा विधायक मधु वर्मा के करीबी रसूखदार पान दुकान संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रोफेशनल फोटोग्राफर और उसके साथी कपड़ा व्यवसाई के साथ ओवर रेटिंग का विरोध करने पर मारपीट की थी।
खुलासा फर्स्ट ने मामले का प्रमुखता से खुलासा किया था। इसका असर यह हुआ कि मां दुर्गा सोडा शॉप का संचालक सोमवार को दुकान बंद कर फरार हो गया। हालांकि मारपीट के मामले में आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
भंवरकुआं टीआई संतोष दूधी के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी गई थी, लेकिन वे वहां नहीं मिले। पुलिस टीम लगातार सर्चिंग कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
गौरतलब है कि शिवमपुरी कॉलोनी के पास संचालित मां दुर्गा सोडा शॉप को लेकर रात में दुकान खुली रखने, सामान की निर्धारित कीमत से अधिक वसूली और प्रतिबंधित गोगो पेपर की बिक्री के आरोप लगे थे। खुलासा फर्स्ट ने पीड़ितों की शिकायत के साथ दुकान संचालक के कथित रसूखदारी और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे।
खबर के बाद सोमवार रात पान दुकान संचालक दुकान खोलने की जगह गायब था। मालूम हो, 26 अक्टूबर की रात करीब 1:45 बजे सिंधी कॉलोनी निवासी सोनू पिता अमृतलाल लोटानी (27) अपने दोस्त नैतिक भाटिया के साथ एक्टिवा से घर लौट रहे थे।
शिवमपुरी कॉलोनी के पास दोनों मां दुर्गा सोडा शॉप पर सामान लेने रुके। आरोप है कि दुकानदार ने प्रत्येक सामान पर निर्धारित कीमत से 10 से 15 रुपए अधिक मांगे। विरोध करने पर विवाद हुआ और दुकान संचालक ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद सोनू और नैतिक के साथ मारपीट की थी। दोनों को चोटें आईं थी।
संबंधित समाचार

इंदौर में भी हो सकता है चंदाना जैसा शराबकांड:शहर के पब-बार संचालक लाइसेंसी दुकानों के बजाय ब्लैकरों से लेकर ऊंचे दामों पर खपा रहे शराब

विधायक का फोन घनघनाते ही बदला पुलिस का रवैया:एक पखवाड़े से कर्ज में डूबे लापता बेटे के पिता का आरोप

दीपावली पर मिठास के बाजार में मिलावट का खतरा:हर बार छापे हर साल वही सवाल

अनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम:नर्मदा के चौथे चरण के लिए 1,320 करोड़ से अधिक के अनुबंध

मध्य प्रदेश में निवेश को नई रफ्तार देने की तैयारी:एक लाख करोड़ के निवेश की संभावनाओं पर मुख्यमंत्री का फोकस; मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगा शहरी विकास, रोजगार और उद्योगों के केंद्र बनेंगे शहर

दूसरों को नसीहत खुद की व्यवस्था पर चुप्पी:एलआईजी चौराहे पर पतरे धोने में बहाया हजारों लीटर पानी; लीकेज वाले टैंकर ने भी सड़क पर बहाया जल

हम करें राष्ट्र आराधन:इंदौर में आज संघ का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन; शताब्दी वर्ष के समापन पर जुटेंगे 1 लाख स्वयंसेवक

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय किस अधिकारी के बारे में बोले- ‘यू आर ए वेरी गुड लीडर आफ्टर रिटायरमेंट’:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मुस्कराए बिना नहीं रह सके; मंत्री तुलसी सिलावट भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

किसान की बेरहमी से हत्या:घर में घुसकर तलवार-लाठियों से किया हमला; बेटा घायल, 4 साल की पोती का पैर टूटा

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव:भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार; भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने नाम पर लगाई मुहर

चक्रवाती तूफान अर्नब ने मचाई तबाही:135 किमी की रफ्तार से चली हवाएं; कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, 3 की मौत, 57 हजार लोगों को किया शिफ्ट

वीडियो देखिये, अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026:शहरी विकास, आधारभूत संरचना और सतत विकास को गति मिलेगी; महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों एवं वित्तीय अनुबंधों का आदान-प्रदान

नाबालिगों से यौन शोषण का मामला:आरोपी प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा; सहयोगी को 20 साल की कैद

अब कचरे के बदले मिलेगा नाश्ता और जरूरत का सामान:इस शहर में शुरू होंगे कचरा कैफे; इनको भी मिलेगा मौका

राजधानी में 700 किलो एनालॉग पनीर जब्त:मुरैना से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप; रेलवे स्टेशन के बाहर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

अर्बन इनोवेशन गैलरी में डिजिटल माध्यमों से दिखाई गईं उपलब्धियां और नवाचार:मुख्यमंत्री ने किया विभागीय ई-बुक का अवलोकन; 6D VR तकनीक से महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती के वर्चुअल दर्शन किए

भारतीय एथलीट नीरज यादव का निधन:सुसाइड की आशंका; एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का सोलर राउंड टेबल से प्रारंभ:नगरीय विकास में सौर ऊर्जा और वित्तीय नवाचार पर मंथन; 20 से अधिक निवेशकों ने लिया भाग

वीडियो देखिये, नशे में कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:कान पकड़कर मंगवाई माफी, नुकसान की भरपाई भी कराई

देवास जहरीली शराबकांड में बड़ा खुलासा:इंदौर से जुड़े तार; ऐसे की जाती थी तैयार, लाइसेंसी पेटियों में भरकर बेचा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!