विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से जुड़े 10 आरोपी गिरफ्तार: 54 लीटर देसी शराब, कार, 10 मोबाइल और 10 हजार रुपए सहित 7.25 लाख का मशरूका जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
देवास जिले में जहरीली शराब मामले में पुलिस ने अवैध शराब बेचने के आरोप में सोमवार को 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चंदाना निवासी विनोद जायसवाल सहित 10 आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने 54 लीटर देशी शराब, एक वरना कार, 10 मोबाइल फोन और 10 हजार रुपए नकद सहित करीब 7 लाख 25 हजार रुपए का मश्रुका जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार 15 और 18 अक्टूबर 2026 को ग्राम चंदाना में दो व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना जिला चिकित्सालय देवास से मिली थी। इस पर थाना सिविल लाइन में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान मृतकों के परिजन और अन्य लोगों के बयान में चंदाना निवासी विनोद जायसवाल द्वारा गांव में अवैध शराब बेचने की बात सामने आई। घटना के बाद से विनोद फरार था।
26 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की। प्रताप नगर-अंबेडकर नगर क्षेत्र में सफेद रंग की वरना कार (क्रमांक एमपी 09 सीएफ 3645) को रोकने पर कार सवारों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
पूछताछ में उनकी पहचान विनोद जायसवाल, अजय राठौर और रामेश्वर सोनगरा के रूप में हुई। कार की डिक्की से छह पेटी देसी शराब मिली। इसे जब्त कर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 768/2026 के तहत आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) में प्रकरण दर्ज किया गया।
अलग-अलग टीमें बनाकर 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पूछताछ में आरोपियों ने सत्येंद्र ओझा, नितिन सोलंकी, चंद्रशेखर बैरागी, राज, जुगल, राजेंद्र निनामा और विशाल चौहान के साथ मिलकर अवैध शराब बेचने की जानकारी दी। इसके आधार पर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में विनोद जायसवाल निवासी चंदाना, अजय उर्फ अज्जू राठौर निवासी पुवार्डादाई जिला इंदौर, नितिन सोलंकी निवासी न्यू गौरी नगर इंदौर, चंद्रशेखर बैरागी, सत्येंद्र ओझा निवासी वैभव लक्ष्मीनगर इंदौर, राजदेव पटेल निवासी जौनपुर, उत्तर प्रदेश, जुगल सिंह, राजेंद्र निनामा, विशाल चौहान पिता बद्रीलाल निवासी इल्यासखेड़ी थाना पीपलरावां और रामेश्वर सोनगरा पिता अमर सिंह निवासी गदईशा पिपल्या शामिल हैं।
पुलिस की पूछताछ में दूसरे क्षेत्रों की शराब चंदाना में लाकर बेचने का मामला सामने आया। पुलिस के मुताबिक चंदाना में शराब दुकान होने के बावजूद आरोपी अन्य क्षेत्रों की दुकानों से शराब लाकर यहां अवैध रूप से बेच रहे थे।
संबंधित समाचार

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू:गेट पर चेकिंग में पकड़ाया

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई

मोबाइल पर बात करते पकड़े गए दो वाहन चालक:7,100 रुपए जुर्माना

इंदौर के अनय का नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए चयन:अंडर-14 वर्ग में करेंगे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व; भोपाल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

18 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या:प्रतियोगी परीक्षा की कर रही थी तैयारी; मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

इंदौर में भी हो सकता है चंदाना जैसा शराबकांड:शहर के पब-बार संचालक लाइसेंसी दुकानों के बजाय ब्लैकरों से लेकर ऊंचे दामों पर खपा रहे शराब

विधायक का फोन घनघनाते ही बदला पुलिस का रवैया:एक पखवाड़े से कर्ज में डूबे लापता बेटे के पिता का आरोप

दीपावली पर मिठास के बाजार में मिलावट का खतरा:हर बार छापे हर साल वही सवाल

अनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम:नर्मदा के चौथे चरण के लिए 1,320 करोड़ से अधिक के अनुबंध

मध्य प्रदेश में निवेश को नई रफ्तार देने की तैयारी:एक लाख करोड़ के निवेश की संभावनाओं पर मुख्यमंत्री का फोकस; मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगा शहरी विकास, रोजगार और उद्योगों के केंद्र बनेंगे शहर

दूसरों को नसीहत खुद की व्यवस्था पर चुप्पी:एलआईजी चौराहे पर पतरे धोने में बहाया हजारों लीटर पानी; लीकेज वाले टैंकर ने भी सड़क पर बहाया जल

हम करें राष्ट्र आराधन:इंदौर में आज संघ का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन; शताब्दी वर्ष के समापन पर जुटेंगे 1 लाख स्वयंसेवक

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय किस अधिकारी के बारे में बोले- ‘यू आर ए वेरी गुड लीडर आफ्टर रिटायरमेंट’:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मुस्कराए बिना नहीं रह सके; मंत्री तुलसी सिलावट भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, टिप्पणी बनी चर्चा का विषय
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!