वीडियो देखिये, शहर में रातभर चला पुलिस का मेगा ऑपरेशन: इतने बदमाशों की चेकिंग; इतने पर कार्रवाई, ड्रोन से निगरानी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने 9-10 मई की दरमियानी रात बड़ा सर्चिंग और पेट्रोलिंग अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में और एडिशनल कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) मयंक अवस्थी व एडिशनल कमिश्नर (क्राइम/मुख्यालय) आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में शहर के सभी जोनों में एक साथ कार्रवाई की गई।
इस दौरान हॉटस्पॉट और शैडो एरिया को फोकस में रखते हुए पुलिस टीमों ने व्यापक चेकिंग की। अभियान के दौरान 749 से अधिक गुंडे-बदमाशों और संदिग्धों को चेक किया गया, जिनमें से 465 के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं विभिन्न मामलों में फरार चल रहे अपराधियों के 143 वारंट तामील किए गए, जिनमें 30 स्थायी, 55 गिरफ्तारी और 58 जमानती वारंट शामिल हैं।
ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले 178 चालकों के खिलाफ 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की। सार्वजनिक स्थानों पर नशा करते पाए गए 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए BNSS की विभिन्न धाराओं में कुल 65 बदमाशों पर कार्रवाई/समंस तामील किए गए।
अभियान के दौरान पुलिस ने तकनीक का उपयोग करते हुए 160 हॉटस्पॉट, 79 बहुमंजिला इमारतों और 136 शैडो एरिया में ड्रोन के जरिए निगरानी रखी, साथ ही होटल, लॉज और रैन बसेरों में भी सर्चिंग कर संदिग्धों की जांच की गई। इस दौरान 149 गुंडे-बदमाश, 67 चाकूबाज, ड्रग पैडलर, 34 जिलाबदर अपराधी और 79 अन्य संदिग्धों सहित 329 से अधिक लोगों को चेक किया गया, जिनमें से 45 पर कार्रवाई की गई, जबकि अन्य को सख्त हिदायत दी गई।
अभियान में कई फरार अपराधी भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं, जिनके खिलाफ आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!