वीडियो देखिये, हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: डेढ़ माह बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा; 6 मददगार भी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बहुचर्चित अभि उर्फ अभितेंद्र तोमर हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी गुलशन यादव को लसूड़िया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को विजय नगर क्षेत्र से उस समय दबोचा, जब वह अग्रिम जमानत के लिए इंदौर आया था। इस कार्रवाई के साथ ही 21 मई को गुलाब बाग पेट्रोल पंप के सामने हुई सनसनीखेज हत्या के सभी मुख्य आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।
पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपियों को संरक्षण देने और उन्हें छिपाने में मदद करने वाले छह अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ अलग-अलग जिलों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, मारपीट, अवैध वसूली और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।
भाई की हत्या का बदला लेने के लिए की थी वारदात
पुलिस के अनुसार, 21 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित गुलाब बाग पेट्रोल पंप के सामने भिंड निवासी अभि उर्फ अभितेंद्र तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ था कि आरोपी गुलशन यादव ने अपने भाई विष्णु यादव की हत्या का बदला लेने के उद्देश्य से अपने साथियों डीलू उर्फ चंद्रकांत लहारिया, गौरव जाटव, पीयूष उर्फ दद्दू गुर्जर और सत्यबीर उर्फ सत्ते जाटव के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। मामले में लसूड़िया थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 791/2026 के तहत हत्या, आपराधिक षड्यंत्र तथा आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
एसआईटी गठित, घोषित किया था इनाम
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त जोन-2 अमन सिंह राठौर ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
विजय नगर से दबोचा गया मुख्य आरोपी
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी गुलशन यादव घटना के बाद लगातार ठिकाने बदलता रहा। पूछताछ में उसने बताया कि वारदात के बाद वह पहले अहमदाबाद गया और फिर वहां से ट्रेन के जरिए रामेश्वरम की ओर चला गया था। बाद में अग्रिम जमानत के लिए इंदौर आने की सूचना मिलने पर पुलिस ने विजय नगर क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए साथियों के साथ मिलकर अभि तोमर की हत्या की थी। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की बरामदगी अभी शेष है।
छह सहयोगी भी गिरफ्तार
जांच के दौरान फरार आरोपियों को संरक्षण देने और उन्हें छिपाने में मदद करने वाले छह लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने आरोपियों को फरार रहने में सहयोग किया था, जिसके पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं।
हथियार और वाहन बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल, एक .315 बोर की बंदूक और दो देशी कट्टे बरामद किए हैं। बरामद हथियारों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई के साथ अभि तोमर हत्याकांड के सभी मुख्य आरोपी अब कानून की गिरफ्त में हैं। मामले में आगे की पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!