वीडियो देखिये, गैस टंकी में लगी आग पर पाया तत्काल काबू: पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रविवार सुबह एक संभावित बड़ा हादसा पुलिस की तत्परता और सूझबूझ के चलते टल गया। थाना लसूड़िया क्षेत्र के एमआर-3 रोड पर गैस टंकी में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया था।
दरअसल, 10 मई 2026 की अलसुबह चल रही नियमित प्रभात गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एमआर-3 रोड स्थित एक स्थान पर गैस टंकी में आग लग गई है और एक व्यक्ति झुलस गया है।
घटना स्थल रहवासी इलाके के बीच होने और पास में गैस लाइन होने के कारण लोगों में भय व्याप्त हो गया था। आशंका जताई जा रही थी कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो टंकी में विस्फोट हो सकता है, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था।
सूचना मिलते ही गश्त कर रही एसीपी हीरानगर रूबिना मिजवानी तत्काल मौके पर पहुंचीं। उनके साथ लसूड़िया और विजय नगर क्षेत्र की एफआरवी टीम तथा बीट महालक्ष्मी नगर के पुलिस जवान भी मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसीपी ने तत्काल आवश्यक निर्देश दिए और मौके पर ही मोर्चा संभाल लिया।
पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए अत्यंत साहस और सूझबूझ के साथ आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। जोखिम उठाते हुए जवानों ने गैस टंकी में लगी आग पर काबू पाया और संभावित बड़े हादसे को टाल दिया। आग बुझने के बाद भी सतर्कता बरतते हुए टीम ने यह सुनिश्चित किया कि टंकी से गैस का रिसाव पूरी तरह समाप्त हो जाए।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, एमआर-3 रोड स्थित सनसिटी के पास एक खाली प्लॉट में गुमटी के पास रखी गैस टंकी में आग लगी थी। इस घटना में वहां मौजूद भगवान सिंह (50), निवासी सरस्वती नगर, हल्के रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस की त्वरित और साहसिक कार्रवाई से आसपास के रहवासियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय नागरिकों ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों की बहादुरी, तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की जमकर सराहना की।
संबंधित समाचार

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी:पत्नी और सास की हत्या कर शव कमरे में बंद किए; जंगल में छिपा आरोपी

यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना:आदिवासी गांवों में 20 से ज्यादा होम स्टे

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी

‘राज’ के लिए ‘अराजकता’:आंदोलन का आज ‘टी ब्रेक’; राहुल ने विपक्षी नेताओं को अपने घर चाय पर बुलाया

सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले:मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में बदल रहा मालवा; इन शहरों में बढ़ानी होंगी होटल सुविधाएं

NPCI का बड़ा फैसला:त्योहारी सीजन में UPI यूजर्स को दी राहत; इस दिन तक मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां:इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित

गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा

शहर में पानी की सप्लाई पर असर:नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज; इन इलाकों में हो सकती है परेशानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!