खबर
Top News

वीडियो देखिये, हॉस्टल में उत्पात पर सख्ती: तोड़फोड़ करने वाले छात्रों पर इतने हजार का जुर्माना; रिजल्ट भी रोका जाएगा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 मई 2026, 1:35 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के IET हॉस्टल में अर्धनग्न होकर डांस और तोड़फोड़ के वायरल वीडियो मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अनुशासन समिति की इमरजेंसी बैठक में दोषी छात्रों पर सख्त कार्रवाई की अनुशंसा की गई है, जिस पर अंतिम मुहर कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई लगाएंगे।

इमरजेंसी बैठक में सख्त फैसले
रविवार शाम IET परिसर में बुलाई गई अनुशासन समिति की बैठक में 8 सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में तय किया गया कि उत्पात मचाने वाले छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक छात्र पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। जांच पूरी होने तक छात्रों को अंतिम परीक्षा में बैठने से रोका जाएगा और उनका परिणाम भी रोक दिया जाएगा।

वीडियो से पहचान, अभिभावकों को बुलावा
IET निदेशक डॉ. प्रतोष बंसल के अनुसार वायरल वीडियो और फोटो के आधार पर छात्रों की पहचान की जा रही है। दोषी छात्रों के माता-पिता को भी बुलाकर पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी। घटना जिस रामानुज छात्रावास-बी में हुई, वहां करीब 150 छात्र रहते हैं।

नशे की आशंका, सुरक्षा पर सवाल
प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि छात्र नशे की हालत में थे, जबकि हॉस्टल में नशे को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागू है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। चार वार्डन और एक सीनियर वार्डन को कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।

अर्धनग्न डांस के बाद तोड़फोड़
रविवार अलसुबह छात्रों ने ‘दारू बदनाम कर दी’ गाने पर अर्धनग्न होकर डांस किया और इसके बाद हॉस्टल में जमकर तोड़फोड़ की। कुर्सियां, टेबल, पानी की टंकी और खिड़कियों के कांच तक तोड़ दिए गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया।

एबीवीपी ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
इस मामले पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री देवेश गुर्जर ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थान मंदिर के समान हैं और उनकी संपत्ति की रक्षा करना प्रत्येक छात्र का कर्तव्य है।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 13 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 13 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 13 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 13 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 13 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 13 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 13 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 13 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 13 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 13 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 13 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 13 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 13 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 14 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 14 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 14 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 14 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 14 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 14 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!