वीडियो देखिये, क्राइम ब्रांच की आरक्षक पर गंभीर आरोप: व्यापारी ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत; खाकी के रौब में चाकू और हथियार लहराने का दावा, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच के आदेश
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करने वाला एक मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच में पदस्थ महिला आरक्षक रेणुका वरकिया और उनके परिवार के खिलाफ एक व्यापारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान महिला आरक्षक ने अपने पुलिस पद का प्रभाव दिखाते हुए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर डराने-धमकाने की कोशिश की। शिकायत के बाद पुलिस कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। प्रकरण की जांच एडीसीपी मल्हारगंज को सौंपी गई है।
चाकू, हॉकी और डंडों से धमकाने का आरोप
शिकायतकर्ता व्यापारी शेखर ठाकुर का आरोप है कि 17 जनवरी 2026 को मल्हारगंज थाना क्षेत्र में विवाद के दौरान महिला आरक्षक के परिवार के लोगों ने चाकू, हॉकी और डंडों के साथ डराने का प्रयास किया। व्यापारी का दावा है कि घटना के दौरान महिला आरक्षक ने अपने ससुर से धारदार चाकू निकलवाया और उसे हवा में लहराया गया, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधिकारियों को इस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य दस्तावेज भी सौंपे हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
एफआईआर नहीं होने का लगाया आरोप
शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया, लेकिन उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बजाय केवल एनसीआर दर्ज की गई। व्यापारी का कहना है कि घटना के सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने के बावजूद मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाद में महिला आरक्षक की ओर से उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला
इस मामले को लेकर शिकायतकर्ता पक्ष ने हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता कृष्ण कुमार कुन्हारे के अनुसार, याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस से मामले की रिपोर्ट मांगी है। वहीं अधिवक्ता डॉ. रूपाली राठौर का कहना है कि यदि कोई पुलिसकर्मी अपने पद की गरिमा के विपरीत आचरण करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का प्रावधान है।
पुलिस करेगी साक्ष्यों की जांच
पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एडीसीपी मल्हारगंज पूरे मामले की जांच करेंगे। जांच में सीसीटीवी फुटेज, दोनों पक्षों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल मामला जांच के अधीन है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!