इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला: शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फूटी कोठी ब्रिज के नीचे से सब्जी मंडी हटाए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सब्जी विक्रेताओं के रोजगार और रोजी-रोटी का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पिछले तीन दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन के बीच सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सब्जी विक्रेताओं ने नगर निगम मुख्यालय का घेराव कर जमकर विरोध जताया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने निगम प्रशासन और सत्ता पक्ष को निशाने पर लेते हुए सब्जी मंडी हटाए जाने की कार्रवाई पर सवाल उठाए। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान करते हुए मंगलवार को फूटी कोठी ब्रिज के नीचे ही सब्जी मंडी लगाने की घोषणा कर दी।
निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन, जिम्मेदारों के खिलाफ खोला मोर्चा
सोमवार को नगर निगम मुख्यालय पर हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेत्री सोनिला मिमरोट और शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जाहिर की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि फूटी कोठी क्षेत्र में सब्जी बेचकर अपना परिवार चलाने वाले विक्रेताओं के सामने मंडी हटाए जाने के बाद रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।
ऐसे में प्रशासन को उनकी आजीविका का ध्यान रखते हुए उचित व्यवस्था करनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में आवाज बुलंद की और निगम की कार्रवाई का विरोध किया।
कल फूटी कोठी में टाटपट्टी बिछाकर सब्जी बेचेंगे कांग्रेसी
नगर निगम के घेराव के दौरान चिंटू चौकसे ने माइक संभालते हुए आंदोलन की अगली रणनीति का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता फूटी कोठी ब्रिज के नीचे पहुंचेंगे और सब्जी विक्रेताओं के साथ टाटपट्टी बिछाकर सब्जी की दुकानें लगाएंगे।
चौकसे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में कांग्रेस अपना विरोध जारी रखेगी और उन्हें अकेला नहीं छोड़ेगी।
हर कांग्रेसी को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान
चौकसे ने प्रदर्शन के दौरान प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता से मंगलवार को कम से कम पांच लोगों को साथ लेकर फूटी कोठी पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि सब्जी विक्रेताओं के रोजगार के सवाल पर कांग्रेस पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।
मंगलवार को प्रस्तावित प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस नगर निगम प्रशासन के सामने अपना विरोध दर्ज कराएगी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता खुद सब्जी विक्रेताओं के साथ बैठकर दुकानें लगाएंगे और मंडी हटाए जाने की कार्रवाई का विरोध करेंगे।
पुलिस जितने चाहे डंडे बरसाए, गांधीवादी रास्ते से नहीं हटेंगे
प्रदर्शन के दौरान चिंटू चौकसे ने पुलिस कार्रवाई की आशंका को लेकर भी तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि पुलिस हम पर जितने डंडे बरसाना चाहे बरसाए, लेकिन कांग्रेस गांधीवादी रास्ते पर चलकर ज्यादती का विरोध करेगी।
चौकसे ने स्पष्ट किया कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। कांग्रेस सब्जी विक्रेताओं के रोजगार के मुद्दे को लेकर पीछे नहीं हटेगी और उनके समर्थन में संघर्ष जारी रखेगी।
तीन दिन से जारी विरोध, अब सड़क पर सब्जी मंडी लगाकर प्रदर्शन की तैयारी
फूटी कोठी से सब्जी मंडी हटाए जाने को लेकर पिछले तीन दिनों से विरोध का सिलसिला जारी है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर लगातार सक्रिय है। सोमवार को नगर निगम मुख्यालय का घेराव करने के बाद अब मंगलवार को उसी स्थान पर सब्जी मंडी लगाने की घोषणा ने मामले को नया मोड़ दे दिया है।
संबंधित समाचार

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत

वॉट्सएप वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी:एक गलती से लीक हो सकती है गोपनीय जानकारी; गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने जारी की एडवाइजरी

MP बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में बड़ा बदलाव:अब इन सवालों में नहीं मिलेगा दूसरा विकल्प

45 घर टूटे, 45 सपने दफन... बिलखते रहे परिवार:उजड़े आशियाने; जिंदगीभर की कमाई चंद मिनटों में मिट्टी बनी

गर्भ में थे जुड़वा बच्चे, एंबुलेंस का इंतजार करती रही गर्भवती महिला:बार-बार फोन लगाने के बावजूद नहीं पहुंची जननी एक्सप्रेस

हाय रे घर का कलेश!:बेटी को लेने आया पिता, विवाद में खुद को लगा ली आग

शहर में ट्रैफिक का बुरा हाल:300 मीटर का सफर तय करने में लग रहे 15 मिनट; इस वजह से रोज जाम से जूझ रहे लोग

महंगाई की आंच अब रोटी तक महीनेभर में गेहूं और आटा दोनों महंगे:महंगाई की चक्की में पिस रही आम जनता; गेहूं-आटे के दामों में उछाल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:कार्रवाई के लिए फोन बेअसर हुआ तो दरवाजे पर जाकर वसूला जुर्माना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!