खबर
Top News

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 नवंबर 2026, 5:54 pm
शेयर करें:
कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे: यादव

81 एआईसीसी सचिवों की सूची पर उठे सवाल; राहुल गांधी और कांग्रेस बताए कि सचिवों की सूची से सिक्ख, जैन, कलौता और बोहरा समाज को क्यों किया दरकिनार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने कांग्रेस की 19 नवंबर को जारी 81 एआईसीसी सचिवों की नियुक्ति एवं जिम्मेदारियों के पुनर्वितरण की सूची को लेकर राहुल गांधी के नाम खुला पत्र जारी कर संगठन में सामाजिक प्रतिनिधित्व पर सवाल उठाए हैं।

यादव ने कहा राहुल गांधी लगातार जातिगत जनगणना, सामाजिक न्याय और सभी वर्गों की राजनीतिक भागीदारी की बात करते हैं, लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में समाजों की वास्तविक भागीदारी का आंकड़ा सार्वजनिक क्यों नहीं किया जाता? 25 पुराने सचिवों एवं संयुक्त सचिवों को जिम्मेदारियों से मुक्त करने और 81 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देने के बाद यह सवाल और महत्वपूर्ण हो गया है। पत्र में ये चार प्रमुख मुद्दे उठाए गए हैं-

जैन समाज की भागीदारी
जैन समाज का शिक्षा, व्यापार, उद्योग और सामाजिक सेवा में महत्वपूर्ण योगदान है। नई एआईसीसी सूची में जैन समाज का प्रतिनिधित्व स्पष्ट रूप से सामने नहीं आता। कांग्रेस बताए कि राष्ट्रीय संगठन में इस समाज की कितनी भागीदारी है?

सिक्ख समाज का प्रतिनिधित्व...राष्ट्र निर्माण और देश की सुरक्षा में सिक्ख समाज का योगदान ऐतिहासिक रहा है। ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में सिक्ख समाज की भागीदारी को लेकर पारदर्शिता क्यों नहीं?

बोहरा समाज का राजनीतिक प्रतिनिधित्व... दाऊदी बोहरा समाज शिक्षा, व्यापार और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। कांग्रेस नेतृत्व बताए कि इस समाज के नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में कितनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं?

कलौता समाज के नेताओं को संगठन में स्थान नहीं...कलौता समाज की खेती, व्यापार और सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज के अग्रणी नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों से बाहर क्यों किया गया, कांग्रेस जवाब दे?

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ समावेशी विकास और भागीदारी की बात की जा रही है। सामाजिक न्याय की असली कसौटी भाषण नहीं, संगठन में भागीदारी और अवसरों की समानता है।

दूसरों से सामाजिक न्याय का हिसाब मांगने से पहले कांग्रेस को अपने संगठन का हिसाब भी सार्वजनिक करना चाहिए।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के राहुल से तीन सवाल
क्या इन चारों समाजों के योग्य नेताओं की कांग्रेस में कमी है?

क्या इन समाजों को राष्ट्रीय

संगठन में पर्याप्त जिम्मेदारियां कांग्रेस

नहीं देना चाहती?

क्या कांग्रेस समाजवार एआईसीसी प्रतिनिधित्व का आंकड़ा सार्वजनिक

करने की हिम्मत दिखाएगी?

संबंधित समाचार

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला
Top News

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

38 minutes ago
MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि
Top News

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

about 1 hour ago
इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला
Top News

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

about 1 hour ago
जज के सूने घर में चोरी...
Top News

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

about 1 hour ago
प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा
Top News

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला
Top News

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

about 2 hours ago
आकाश ने संभाला मंच
Top News

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

about 2 hours ago
होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार
Top News

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन
Top News

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

about 2 hours ago
सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक
Top News

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

about 2 hours ago
350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई
Top News

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत

about 2 hours ago
वॉट्सएप वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी
Top News

वॉट्सएप वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी:एक गलती से लीक हो सकती है गोपनीय जानकारी; गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने जारी की एडवाइजरी

about 2 hours ago
MP बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में बड़ा बदलाव
Top News

MP बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में बड़ा बदलाव:अब इन सवालों में नहीं मिलेगा दूसरा विकल्प

about 2 hours ago
45 घर टूटे,  45 सपने दफन... बिलखते रहे परिवार
Top News

45 घर टूटे, 45 सपने दफन... बिलखते रहे परिवार:उजड़े आशियाने; जिंदगीभर की कमाई चंद मिनटों में मिट्‌टी बनी

about 2 hours ago
गर्भ में थे जुड़वा बच्चे, एंबुलेंस का इंतजार करती रही गर्भवती महिला
Top News

गर्भ में थे जुड़वा बच्चे, एंबुलेंस का इंतजार करती रही गर्भवती महिला:बार-बार फोन लगाने के बावजूद नहीं पहुंची जननी एक्सप्रेस

about 2 hours ago
हाय रे घर का कलेश!
Top News

हाय रे घर का कलेश!:बेटी को लेने आया पिता, विवाद में खुद को लगा ली आग

about 2 hours ago
शहर में ट्रैफिक का बुरा हाल
Top News

शहर में ट्रैफिक का बुरा हाल:300 मीटर का सफर तय करने में लग रहे 15 मिनट; इस वजह से रोज जाम से जूझ रहे लोग

about 3 hours ago
महंगाई की आंच अब रोटी तक महीनेभर में गेहूं और आटा दोनों महंगे
Top News

महंगाई की आंच अब रोटी तक महीनेभर में गेहूं और आटा दोनों महंगे:महंगाई की चक्की में पिस रही आम जनता; गेहूं-आटे के दामों में उछाल

about 3 hours ago
ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस
Top News

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:कार्रवाई के लिए फोन बेअसर हुआ तो दरवाजे पर जाकर वसूला जुर्माना

about 3 hours ago
एक दिन पहले खरीदी कार
Top News

एक दिन पहले खरीदी कार:अगले ही दिन बुझ गया घर का इकलौता चिराग; नेपा नगर से लौटते समय सिमरोल बायपास पर दो कारों की आमने-सामने से भिड़ंत

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!